Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ का असर, 11 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देने लगा है। इसके चलते एक दिन पहले ही फाजिल्का जिले में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पूरे राज्य में देखने को मिलेगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक, प्रभावित जिलों में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.7 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। यदि शनिवार को अच्छी बारिश होती है, तो दिन और रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

11 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रूपनगर और मोहाली को छोड़कर पंजाब के बाकी हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, विशेष येलो अलर्ट अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, मानसा और पटियाला के लिए जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 25 अक्टूबर को भी जारी रह सकता है। हालांकि, उस दिन मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इसके बावजूद फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

35.2 डिग्री रहा राज्य का अधिकतम तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद तापमान सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है।

राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान फरीदकोट में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, फिरोजपुर में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री, लुधियाना का 30.6 डिग्री, पटियाला का 31 डिग्री और जालंधर का 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश होने पर आने वाले समय में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्हड़ पिज्जा फेम सहज का भावुक फेसबुक लाइव, बोले तीन साल से नर्क जैसी जिंदगी जी रहा हूं

Summer express, जालंधर। कुल्हड़ पिज्जा के नाम से चर्चित सहज का फेसबुक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सहज अस्पताल में भर्ती होने और असहनीय दर्द से परेशान होने की बात कहते नजर आ रहे हैं। लाइव के दौरान उन्होंने अपनी सेहत और पिछले तीन वर्षों से झेल...

बिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, धुएं से यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Summer express, बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में आग लगने और धुआं भरने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। कोच से धुआं निकलता देख यात्रियों ने तत्काल चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवा दी। इसके बाद कोच में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ ही देर में पूरे...

करनाल में CIA-2 पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा के करनाल में देर रात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सीआईए-2 पुलिस और आरोपी अनिल कुमार के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अनिल कुमार के दाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे काबू कर उपचार के लिए...

जींद के सैनिटरी कारोबारी से 3 करोड़ की फिरौती मांगी, परिवार समेत जान से मारने की धमकी

Summer express, जींद। जिले में एक सैनिटरी कारोबारी से तीन करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और रकम नहीं देने पर उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने व्हाट्सएप कॉल और ऑडियो संदेश भेजकर कारोबारी पर फिरौती देने का दबाव बनाया। धमकी में यह...

करनाल में ACB का एक्शन, 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते नगर निगम कर्मचारी गिरफ्तार

राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने नगर निगम के एक कर्मचारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राम सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता की दुकान की सेल डीड...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.