Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वोट बचाओ, देश बचाओ रैली को मिला भारी जनसमर्थन, बीजेपी की पदयात्रा पर नरेश चौहान का तीखा हमला।

Summer express/शिमला, सजू-:  दिल्ली में कांग्रेस की ओर से आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि रैली में लोगों का भारी उत्साह और समर्थन देखने को मिला। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने की कोशिशें की गई हैं। राहुल गांधी लगातार जिन मुद्दों को उठा रहे थे, वे अब सच साबित हो रहे हैं।नरेश चौहान ने आरोप लगाया कि सत्ता में बने रहने के लिए हर हथकंडा अपनाया गया। ईडी और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया गया और एजेंसियों को अपने साथ चलाकर लोगों को डराने-धमकाने का काम किया गया। उन्होंने चुनाव में एसआईआर के जरिए वोट चोरी होने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए। चौहान ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात पैदा किए जा रहे हैं। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग रैली में पहुंचे।

भाजपा की पदयात्रा पर साधा निशाना

शिमला में भाजपा की पदयात्रा को लेकर नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस के प्रदर्शन को मिल रहे समर्थन से भाजपा परेशान है। अब लोगों को जुटने से रोकने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को झंडे देकर समानांतर कार्यक्रम करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जनता का मन कुछ और है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ही प्रदेश में अराजकता फैलाने का काम कर रही है।असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के हिमाचल दौरे पर चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर उनका स्वागत है, लेकिन उन्होंने लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा को हिमाचल आने के बजाय अपने पड़ोसी राज्य मणिपुर जाना चाहिए था, जहां हालात गंभीर हैं। वह अरुणाचल प्रदेश भी जा सकते थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा का मॉडल नहीं चलने वाला और हिमंता के दौरे से स्पष्ट है कि विपक्ष के पास प्रदेश में उठाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है।

हिमाचल के 1500 करोड़ रुपये कब देगी केंद्र सरकार?

नरेश चौहान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी सर्वे करवा चुके हैं, जिसमें हिमाचल में भाजपा की सरकार बनने की संभावना नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया कि हिमाचल प्रदेश के 1500 करोड़ रुपये कब जारी किए जाएंगे। चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार को प्रदेश के वित्तीय हितों और बकाया राशि को लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिस्वा के बयान पर भड़के वरिष्ठ अधिवक्ता ,बोले- हिमाचल की जनता लोकतंत्र और जनादेश का करती है सम्मान

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:झंडूता उपमंडल के वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वजीत सिंह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के हिमाचल दौरे के दौरान दिए गए बयानों पर कड़ा पलटवार किया है। झंडूता में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना जानती है तथा किसी भी तरह के...

अमित शाह के अंबाला दौरे की तैयारियों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लिया जायजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 5 नवंबर को प्रस्तावित अंबाला दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सोमवार को अंबाला छावनी स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ...

सुप्रीम कोर्ट ने गौरव गौतम की याचिका खारिज की, करण दलाल की चुनाव याचिका पर सुनवाई का रास्ता साफ

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। हरियाणा के खेल मंत्री और पलवल से भाजपा विधायक गौरव गौतम तथा पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के बीच चल रहे चुनावी विवाद में नया घटनाक्रम सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने 3 नवंबर को गौरव गौतम की याचिका खारिज कर दी। इसके बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में करण...

दाड़ी डाकघर में सेंधमारी कर नकदी उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 1.45 लाख रुपये बरामद

राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला के दाड़ी स्थित डाकघर में सेंधमारी कर नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 1 लाख 45 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद तीन दिन के पुलिस...

तपोवन विधानसभा में शीतकालीन सत्र की तैयारियां तेज, भवन को संवारने में जुटा PWD

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर धर्मशाला के तपोवन विधानसभा परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। 16 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस सत्र के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने भवन और परिसर को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए काम तेज कर दिया है। विभागीय टीमें दिन-रात...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.