Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिवाली के अगले दिन धामी में खेली गई ‘खून की होली’, पत्थरों की बरसात के साथ मां भद्रकाली के जयकारों से गूंज उठा इलाका

Summer express/शिमला/ संजू-:दिवाली के अगले दिन शिमला से करीब 30 किलोमीटर दूर धामी में एक अनोखी परंपरा निभाई गई। यहां दिवाली की खुशियां मनाने के बाद लोगों ने पत्थरों की बरसात के बीच खून की होली खेली। मौका था सदियों पुराने पत्थर मेले का, जिसमें दो खुंदों के बीच करीब 30 मिनट तक जमकर पत्थरबाजी हुई। इस दौरान जमोगी खुंद के महेश वर्मा को पत्थर लगा और उनके शरीर से खून की पहली बूंद निकलते ही पत्थरबाजी रोक दी गई। इसके बाद इस रक्त को मां भद्रकाली को अर्पित किया गया।

धामी का यह पत्थर मेला अपनी अनोखी परंपरा और मान्यताओं के लिए देशभर में जाना जाता है। मान्यता है कि इस मेले में किसी व्यक्ति के शरीर से खून की पहली बूंद जमीन पर गिरते ही खेल समाप्त कर दिया जाता है। इसी रक्त को मां भद्रकाली को चढ़ाया जाता है। क्षेत्र की सुख-शांति और खुशहाली के लिए सदियों से यह परंपरा निभाई जा रही है।राज परिवार के सदस्य जगदीप सिंह के अनुसार, इस मेले का संबंध धामी रियासत के इतिहास से है। मान्यता है कि सैकड़ों साल पहले मां भद्रकाली मंदिर में इलाके की सुख-शांति और राज परिवार के सुनहरे भविष्य के लिए नरबलि दी जाती थी। लेकिन राजा की रानी नरबलि के खिलाफ थीं। कहा जाता है कि 15वीं सदी में राजा की मृत्यु के बाद रानी ने सती होने से पहले नरबलि की परंपरा पर रोक लगवा दी थी। इसके बाद पशुबलि शुरू हुई, लेकिन मान्यता है कि माता द्वारा पशुबलि स्वीकार नहीं किए जाने के बाद पत्थर के खेल की शुरुआत हुई।

इस मेले में सिर्फ दो खुंद हिस्सा लेते हैं। एक तरफ कटेड़ू, तुनड़ू, दगोई और जगोठी खुंद के लोग होते हैं, जबकि दूसरी तरफ जमोगी खुंद के लोग पत्थरबाजी करते हैं। इस खेल में अन्य लोगों के शामिल होने पर रोक नहीं है, लेकिन चोट लगने की जिम्मेदारी उनकी अपनी होती है।पत्थरों का यह खेल जिस स्थान पर होता है, उसे चौरा कहा जाता है। यहां नरबलि की परंपरा बंद करवाने वाली रानी का स्मारक भी बना है, जिसे शारड़ा चौराहा कहा जाता है। मुख्य पुजारी देवेंद्र भारद्वाज के अनुसार, मेले के दिन सबसे पहले राज परिवार के सदस्य और राज पुरोहित भगवान श्री नरसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं। इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ हजारों लोग चौरा पहुंचते हैं। दोनों खुंदों के लोग भी पूजा-अर्चना करते हैं। इसके बाद राज परिवार का सदस्य पहला पत्थर फेंककर खेल की शुरुआत करता है और दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो जाती है।महेश वर्मा ने कहा कि उन्हें एक पत्थर लगा, लेकिन उन्होंने खुद को भाग्यशाली बताया। जब उन्हें पत्थर लगा, तो वे किसी दूसरे व्यक्ति को बचा रहे थे। उन्होंने इसे भद्रकाली माता का आशीर्वाद माना और कहा कि पूरे परिवार की मेले में गहरी आस्था है। हादसे के बाद भी उनके चेहरे पर डर नहीं था, बल्कि श्रद्धा और आभार था।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद थाने के मालखाने से 32 हथियार चोरी मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त

Summer express, फरीदाबाद। सेक्टर-8 पुलिस थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी होने के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने इसे पुलिस की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में बड़ी चूक मानते हुए प्रदेश के सभी पुलिस थानों के मालखानों की सुरक्षा की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।...

दीपावली के बाद हरियाणा में बढ़ा वायु प्रदूषण, कई शहरों की हवा बेहद खराब

Summer express, गुरुग्राम। दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद प्रदेश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया है। प्रदूषित हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दीपावली के अगले दिन सोमवार को हरियाणा...
Summer Express - Auto Draft

मांडौठी में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सात नामजद

Summer express, बहादुरगढ़। झज्जर जिले के गांव मांडौठी में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हथियारों से लैस हमलावरों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस वारदात में हरदीप और उसका दोस्त जोगेंद्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।...

सिरसा में भीषण सड़क हादसा : कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन युवकों की मौत

Summer express, सिरसा। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नहराना के पास देर रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। भटू से चौपटा की ओर जा रही टिआगो कार गांव नहराना के नजदीक आगे चल रही तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार...

सोनीपत में कैंटर चालक की हत्या, खेत में मिला सिर पर चोट के निशान वाला शव

Summer express, सोनीपत। जिले के गांव ताजपुर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक कैंटर चालक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी मुकेश उर्फ भालू (35) के रूप में हुई है। उनके सिर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.