Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दीपावली की रात बदोली गांव में खूनी वारदात, थार से कुचलकर दंपती की हत्या, दो घायल

Summer express/ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बदोली गांव में दीपावली की रात खूनी वारदात सामने आई है। यहां एक परिवार पर थार गाड़ी चढ़ाकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। इस दर्दनाक घटना में दंपती की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हुए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 8 नवंबर को दीपावली के अवसर पर बदोली निवासी अजमेर सिंह का परिवार घर के बाहर पटाखे चला रहा था। इसी दौरान जरनैल सिंह थार गाड़ी लेकर उनके घर के गेट पर पहुंचा। शिकायतकर्ता अजमेर सिंह का आरोप है कि आरोपी ने परिवार के सदस्यों को जान से मारने की नीयत से तेज रफ्तार गाड़ी उनके ऊपर चढ़ा दी।इस घटना में अजमेर सिंह, उनकी पत्नी सुषमा, बेटा ओंकार सिंह और बहू वीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने ओंकार सिंह और वीना देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अजमेर सिंह और उनकी पत्नी सुषमा को भी चोटें आई हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी क्राइम सीन पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। वहीं, गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।ऊना के एसपी सचिन हीरेमठ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। इस वारदात में एक नाबालिग की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

उधर, आरोपी जरनैल सिंह को भी घटना के दौरान चोटें आई हैं। उसे पहले क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।परिजनों की ओर से इस वारदात के पीछे पटाखे चलाने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, विवाद की असली वजह क्या थी और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद थाने के मालखाने से 32 हथियार चोरी मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त

Summer express, फरीदाबाद। सेक्टर-8 पुलिस थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी होने के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने इसे पुलिस की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में बड़ी चूक मानते हुए प्रदेश के सभी पुलिस थानों के मालखानों की सुरक्षा की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।...

दीपावली के बाद हरियाणा में बढ़ा वायु प्रदूषण, कई शहरों की हवा बेहद खराब

Summer express, गुरुग्राम। दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद प्रदेश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया है। प्रदूषित हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दीपावली के अगले दिन सोमवार को हरियाणा...
Summer Express - Auto Draft

मांडौठी में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सात नामजद

Summer express, बहादुरगढ़। झज्जर जिले के गांव मांडौठी में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हथियारों से लैस हमलावरों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस वारदात में हरदीप और उसका दोस्त जोगेंद्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।...

सिरसा में भीषण सड़क हादसा : कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन युवकों की मौत

Summer express, सिरसा। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नहराना के पास देर रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। भटू से चौपटा की ओर जा रही टिआगो कार गांव नहराना के नजदीक आगे चल रही तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार...

सोनीपत में कैंटर चालक की हत्या, खेत में मिला सिर पर चोट के निशान वाला शव

Summer express, सोनीपत। जिले के गांव ताजपुर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक कैंटर चालक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी मुकेश उर्फ भालू (35) के रूप में हुई है। उनके सिर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.