Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा में अवैध शराब के कारोबार का बड़ा खुलासा, 334 मामले दर्ज, 95 लाख ML से ज्यादा देसी शराब जब्त

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:त्योहारी सीजन में अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए जिला कांगड़ा पुलिस ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस की लगातार कार्रवाई में अवैध शराब की बिक्री के साथ-साथ दूसरे राज्यों से शराब लाकर स्थानीय स्तर पर उसकी पैकेजिंग और लेबलिंग करने वाले नेटवर्क का भी पर्दाफाश हुआ है। इस वर्ष अब तक जिले में अवैध शराब से जुड़े 334 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा के अनुसार, अक्टूबर महीने में ही पुलिस ने अवैध शराब के 35 मामले पकड़े हैं। इनमें भवारना और पंचरुखी पुलिस थाना क्षेत्रों के दो मामले विशेष रूप से सामने आए हैं।जांच में खुलासा हुआ कि पंजाब से शराब लाकर स्थानीय स्तर पर उसकी लेबलिंग की जा रही थी।इसके अलावा शराब में मिलावट किए जाने की आशंका भी जताई गई है।पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक कार्रवाई के दौरान 95 लाख 22 हजार 50 मिलीलीटर देसी शराब, 21 हजार मिलीलीटर अवैध शराब और 9 लाख 44 हजार 250 मिलीलीटर बीयर बरामद की जा चुकी है। इन आंकड़ों से जिले में अवैध शराब के कारोबार की व्यापकता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

एसपी ने बताया कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ लोग अपने स्तर पर शराब तैयार कर उसकी बिक्री करते थे, लेकिन अब ऐसे मामलों में कमी आई है। वर्तमान में बिना लाइसेंस और अनुमति के देसी शराब बेचने के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। पुलिस अब केवल अवैध बिक्री ही नहीं, बल्कि बाहरी राज्यों से शराब लाकर उसकी पैकेजिंग, लेबलिंग और संभावित मिलावट करने वाले नेटवर्क पर भी विशेष नजर रख रही है।पुलिस का कहना है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद थाने के मालखाने से 32 हथियार चोरी मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त

Summer express, फरीदाबाद। सेक्टर-8 पुलिस थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी होने के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने इसे पुलिस की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में बड़ी चूक मानते हुए प्रदेश के सभी पुलिस थानों के मालखानों की सुरक्षा की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।...

दीपावली के बाद हरियाणा में बढ़ा वायु प्रदूषण, कई शहरों की हवा बेहद खराब

Summer express, गुरुग्राम। दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद प्रदेश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया है। प्रदूषित हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दीपावली के अगले दिन सोमवार को हरियाणा...
Summer Express - Auto Draft

मांडौठी में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सात नामजद

Summer express, बहादुरगढ़। झज्जर जिले के गांव मांडौठी में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हथियारों से लैस हमलावरों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस वारदात में हरदीप और उसका दोस्त जोगेंद्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।...

सिरसा में भीषण सड़क हादसा : कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन युवकों की मौत

Summer express, सिरसा। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नहराना के पास देर रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। भटू से चौपटा की ओर जा रही टिआगो कार गांव नहराना के नजदीक आगे चल रही तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार...

सोनीपत में कैंटर चालक की हत्या, खेत में मिला सिर पर चोट के निशान वाला शव

Summer express, सोनीपत। जिले के गांव ताजपुर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक कैंटर चालक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी मुकेश उर्फ भालू (35) के रूप में हुई है। उनके सिर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.