Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में आपदा के बाद जल्द बहाल होगी कनेक्टिविटी, ढाई दिन में तैयार हुआ बेली ब्रिज; पासू में भी बना 90 फीट लंबा पुल

राहुल चावला, धर्मशाला – हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा के कारण सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त होने पर अब लोगों को लंबे समय तक कनेक्टिविटी से महरूम नहीं रहना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग के बेली ब्रिज आपदा प्रभावित क्षेत्रों में यातायात बहाल करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। खास बात यह है कि विभाग ने कांगड़ा जिले में महज ढाई दिन के भीतर बेली ब्रिज तैयार कर सड़क संपर्क बहाल किया है। वहीं, पासू पंचायत में 90 फीट लंबा पुल बनाकर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी गई है। बेली ब्रिज का निर्माण भी यातायात के दबाव और वाहनों के भार को ध्यान में रखकर निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार किया जाता है। 

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान पुलों के बह जाने और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से कई ग्रामीण क्षेत्र मुख्य मार्गों से कट जाते हैं। ऐसे में कम समय में आवाजाही बहाल करने के लिए बेली ब्रिज कारगर साबित हो रहे हैं। कांगड़ा जिले में लोक निर्माण विभाग के यांत्रिक मंडल ने भी इस दिशा में महत्वपूर्ण काम किया है। विभाग ने वर्ष 2023 की आपदा के दौरान अगंजर महादेव जौल और स्लेट गोदाम सड़क पर क्षतिग्रस्त हुए कलवर्ट के स्थान पर बेली ब्रिज स्थापित किया। इस पुल को तैयार करने में महज ढाई दिन का समय लगा और क्षेत्र में यातायात बहाल हो गया।

वीओ – बेली ब्रिज की खासियत यह है कि इन्हें जरूरत के अनुसार कम समय में स्थापित किया जा सकता है। इन पुलों की लोड कैपेसिटी यानी भार क्षमता भी सड़क पर यातायात की मात्रा और वाहनों के वजन के आधार पर निर्धारित होती है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग का सिविल विंग आवश्यक लोड क्लास तय करता है, जबकि यांत्रिक मंडल उसी के अनुरूप पुल की श्रेणी और डिजाइन का चयन कर इसे स्थापित करता है। बेली ब्रिज की तकनीक मूल रूप से रक्षा सेवाओं से जुड़ी है। इनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और कंपोनेंट्स रक्षा मंत्रालय से अनुमोदित कंपनियों के माध्यम से उपलब्ध करवाए जाते हैं। इनमें ब्रिज एंड रूफ कंपनी और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स प्रमुख हैं।

वीओ – कांगड़ा जिले की पासू पंचायत में भी विभाग ने 90 फीट लंबा बेली ब्रिज स्थापित किया है। स्थानीय लोग लंबे समय से यहां पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। बरसात के दौरान खड्ड में पानी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों और विशेषकर स्कूली बच्चों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पुल के निर्माण से अब लोगों को इस समस्या से राहत मिली है। विभाग की ओर से भविष्य में भी दुर्गम क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए बेली ब्रिज स्थापित करने की योजना बनाई गई है। जयसिंहपुर मंडल में एक बेली ब्रिज प्रस्तावित है, जिसके लिए आवश्यक सामग्री विभाग के पास उपलब्ध है। इसके अलावा चंबा जिले के सलूणी मंडल में भी एक छोटा बेली ब्रिज स्थापित करने की योजना है। इससे आपदा के समय प्रभावित क्षेत्रों में जल्द यातायात बहाल करने के साथ-साथ ग्रामीणों को सालभर बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद थाने के मालखाने से 32 हथियार चोरी मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त

Summer express, फरीदाबाद। सेक्टर-8 पुलिस थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी होने के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने इसे पुलिस की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में बड़ी चूक मानते हुए प्रदेश के सभी पुलिस थानों के मालखानों की सुरक्षा की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।...

दीपावली के बाद हरियाणा में बढ़ा वायु प्रदूषण, कई शहरों की हवा बेहद खराब

Summer express, गुरुग्राम। दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद प्रदेश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया है। प्रदूषित हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दीपावली के अगले दिन सोमवार को हरियाणा...
Summer Express - Auto Draft

मांडौठी में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सात नामजद

Summer express, बहादुरगढ़। झज्जर जिले के गांव मांडौठी में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हथियारों से लैस हमलावरों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस वारदात में हरदीप और उसका दोस्त जोगेंद्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।...

सिरसा में भीषण सड़क हादसा : कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन युवकों की मौत

Summer express, सिरसा। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नहराना के पास देर रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। भटू से चौपटा की ओर जा रही टिआगो कार गांव नहराना के नजदीक आगे चल रही तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार...

सोनीपत में कैंटर चालक की हत्या, खेत में मिला सिर पर चोट के निशान वाला शव

Summer express, सोनीपत। जिले के गांव ताजपुर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक कैंटर चालक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी मुकेश उर्फ भालू (35) के रूप में हुई है। उनके सिर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.