गुरशरण सिंह | मोहाली
समर न्यूज
दीपावली के पावन अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी एवं कांग्रेस पार्टी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला मोहाली अध्यक्ष पहलवान अमरजीत सिंह गिल ने अपने पैतृक गांव लखनौर में ग्रामीणों के साथ दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया। इस दौरान उन्होंने गांववासियों को मिठाइयां वितरित कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अमरजीत सिंह गिल ने कहा कि दीपावली आपसी प्रेम, भाईचारे और खुशियों का प्रतीक है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने भी एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।