Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑस्ट्रेलिया के ग्रेटर बेंडिगो में मेयर बने मंडी के अभिषेक अवस्थी, पहले भारतीय मूल के महापौर

Summer express, मंडी (धर्मवीर)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रहने वाले अभिषेक अवस्थी ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी कामयाबी से देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के ग्रेटर बेंडिगो शहर में डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी संभालने के बाद अब अभिषेक अवस्थी महापौर चुने गए हैं। इसके साथ ही वह इस शहर के महापौर पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय मूल के व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने 9 नवंबर को ग्रेटर बेंडिगो के द कैपिटल थिएटर में आयोजित समारोह में महापौर पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने आधिकारिक रूप से कार्यभार भी संभाल लिया। उनका कार्यकाल एक वर्ष का होगा।

ऑस्ट्रेलिया में निर्धारित नियमों के अनुसार महापौर और उपमहापौर का कार्यकाल एक वर्ष का होता है, जबकि पार्षदों का चुनाव चार साल के लिए किया जाता है। वर्ष 2026-27 के लिए महापौर चुने जाने पर अभिषेक अवस्थी ने अपने सहयोगी पार्षदों का आभार जताया। उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने में सहयोग देने के लिए अपने माता-पिता और रिश्तेदारों का भी धन्यवाद किया। अभिषेक ने कहा कि वह ग्रेटर बेंडिगो के नागरिकों की उम्मीदों पर खरा उतरने और शहर के विकास के लिए पूरी जिम्मेदारी से काम करेंगे। वहीं, एंड्रिया मेटकॉफ को उपमहापौर चुना गया है।

मंडी शहर के लोअर समखेतर निवासी 43 वर्षीय अभिषेक अवस्थी का विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करने का सफर वर्ष 2008 में शुरू हुआ था। वह पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे, जहां उन्हें ला ट्रॉब यूनिवर्सिटी में दाखिला मिला। उन्होंने यहां बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई पूरी करने के बाद बायोइनफॉर्मेटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान वह अंशकालिक नौकरी भी करते रहे। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहचान बनाई और विक्टोरिया राज्य की सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां निभाईं। वर्ष 2015 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता मिली। वर्तमान में वह अपनी पत्नी अनीमा और बेटी अग्नि के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं।

अभिषेक अवस्थी के पिता सुरेंद्र पाल बीबीएमबी से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनकी माता चंपा शर्मा गृहिणी हैं। महापौर पद के शपथ ग्रहण समारोह में उनके माता-पिता सहित परिवार के अन्य सदस्य और रिश्तेदार भी मौजूद रहे। बेटे की इस उपलब्धि से मंडी में उनके परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है।

अभिषेक अवस्थी ने वर्ष 2024 में ग्रेटर बेंडिगो शहर के नौ वार्डों में से केनिंगटन वार्ड से पार्षद का चुनाव जीता था। इसके बाद उन्हें वर्ष 2024-25 के कार्यकाल के लिए शहर का पहला भारतीय मूल का उपमहापौर चुना गया। इस दौरान उन्होंने तत्कालीन महापौर एंड्रिया मेटकॉफ के साथ मिलकर काम किया। अब उपमहापौर की जिम्मेदारी निभाने के बाद सर्वसम्मति से महापौर चुना जाना उनके राजनीतिक सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ऑस्ट्रेलिया में मिली इस सफलता को मंडी जिले के लिए भी गौरव का क्षण माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद थाने के मालखाने से 32 हथियार चोरी मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त

Summer express, फरीदाबाद। सेक्टर-8 पुलिस थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी होने के मामले में हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने इसे पुलिस की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में बड़ी चूक मानते हुए प्रदेश के सभी पुलिस थानों के मालखानों की सुरक्षा की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।...

दीपावली के बाद हरियाणा में बढ़ा वायु प्रदूषण, कई शहरों की हवा बेहद खराब

Summer express, गुरुग्राम। दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद प्रदेश के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया है। प्रदूषित हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दीपावली के अगले दिन सोमवार को हरियाणा...
Summer Express - Auto Draft

मांडौठी में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सात नामजद

Summer express, बहादुरगढ़। झज्जर जिले के गांव मांडौठी में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हथियारों से लैस हमलावरों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस वारदात में हरदीप और उसका दोस्त जोगेंद्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।...

सिरसा में भीषण सड़क हादसा : कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन युवकों की मौत

Summer express, सिरसा। नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव नहराना के पास देर रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। भटू से चौपटा की ओर जा रही टिआगो कार गांव नहराना के नजदीक आगे चल रही तूड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार...

सोनीपत में कैंटर चालक की हत्या, खेत में मिला सिर पर चोट के निशान वाला शव

Summer express, सोनीपत। जिले के गांव ताजपुर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक कैंटर चालक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी मुकेश उर्फ भालू (35) के रूप में हुई है। उनके सिर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.