Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनिया गांधी का प्रधानमंत्री पद ठुकराना त्याग और देश के प्रति समर्पण का उदाहरण

Summer express, शिमला, संजू| मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) को लेकर कहा कि यह एक महिला के साहस, संघर्ष, त्याग और देश के प्रति समर्पण की कहानी है।नरेश चौहान ने कहा कि सोनिया गांधी ने इस पुस्तक में अपने जीवन के छह दशकों के अनुभवों को साझा किया है। पहले अपनी सास इंदिरा गांधी और फिर पति राजीव गांधी को खोने के बाद जिस हिम्मत के साथ उन्होंने परिस्थितियों का सामना किया और देश की राजनीति में अपनी भूमिका निभाई, वह अपने आप में बड़ी बात है।उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी आया था, जब सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी सहमत थे, लेकिन उन्होंने इस पद को स्वीकार करने के बजाय त्याग का रास्ता चुना। उन्होंने अपनी जगह डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय लिया। यह उनका त्याग और देश के प्रति समर्पण दर्शाता है।

चौहान ने कहा कि सोनिया गांधी की यह पुस्तक केवल राजनीतिक घटनाक्रम का दस्तावेज नहीं है, बल्कि उनके निजी जीवन, परिवार, रिश्तों, प्रेम और भारत में बिताए छह दशकों के अनुभवों को भी सामने लाती है।
उल्लेखनीय है कि 544 पन्नों की इस पुस्तक का प्रकाशन HarperCollins India ने किया है। इसमें राजीव गांधी से मुलाकात और विवाह, इंदिरा गांधी की हत्या, आपातकाल तथा गांधी परिवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घटनाओं का उल्लेख है। पुस्तक में वर्ष 2004 में प्रधानमंत्री पद स्वीकार न करने के फैसले के पीछे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की चिंताओं और सलाह की भूमिका का भी जिक्र किया गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने संपर्कों और राजनीतिक संबंधों से जुड़े अनुभव भी सोनिया गांधी ने साझा किए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

सोनिया गांधी का प्रधानमंत्री पद ठुकराना त्याग और देश के प्रति समर्पण का उदाहरण

Summer express, शिमला, संजू| मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) को लेकर कहा कि यह एक महिला के साहस, संघर्ष, त्याग और देश के प्रति समर्पण की कहानी है।नरेश चौहान...

शिमला पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 2026 में 51 तस्कर PIT-NDPS एक्ट के तहत किए निरुद्ध

summer express, शिमला, संजू | हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए आदतन नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने PIT-NDPS अधिनियम, 1988 के तहत आठ और आदतन नशा तस्करों को निरुद्ध किया है। इन सभी को तीन महीने की अवधि के लिए मॉडल सेंट्रल जेल...

छठ महापर्व से पहले अंबाला कैंट स्टेशन पर उमड़ी भीड़, रेलवे की तैयारियों की खुली पोल

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। छठ महापर्व नजदीक आते ही बिहार और पूर्वांचल जाने वाले प्रवासी यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। त्योहार अपने परिवार के साथ मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों का रुख कर रहे हैं, लेकिन रेलवे की पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना...

चम्बा के दो दर्जन गांवों में तीन दिन से मोबाइल नेटवर्क ठप, हजारों लोग परेशान

Summer express, चम्बा। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले की चरोड़ी पंचायत के अंतर्गत आने वाले करीब दो दर्जन गांवों में पिछले तीन दिनों से मोबाइल नेटवर्क सेवा बाधित है। जिओ और बीएसएनएल का नेटवर्क ठप होने से हजारों ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। द्रेबड़, देहरी, हढूंढ, रैला, कुलहाल और चरोड़ी सहित...

आईजीएमसी शिमला में 14 नवंबर को स्पाइना बिफिडा पीड़ित बच्चों की विशेष ओपीडी

Summer express, शिमला (संजू)। स्पाइना बिफिडा जैसी जन्मजात बीमारी से पीड़ित बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला में 14 नवंबर को विशेष ओपीडी आयोजित की जाएगी। इसमें 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम स्वास्थ्य जांच करेगी और बीमारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.