Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को राजस्व रिकॉर्ड में मिले पहचान, हिमालयन गद्दी यूनियन ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को राजस्व रिकॉर्ड में हक दिलाने की मांग

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में गद्दी समुदाय की छह वंचित उपजातियों को राजस्व रिकॉर्ड में उनका पुराना हक और पहचान दिलाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। हिमालयन गद्दी यूनियन ने प्रदेश सरकार से इस मामले में जल्द निर्णय लेने की मांग करते हुए आगामी शीतकालीन विधानसभा सत्र में इसे प्रमुखता से उठाने का आग्रह किया है। यूनियन ने स्पष्ट किया है कि यदि इस बार भी उनकी मांग को अनदेखा किया गया तो समुदाय के लोग आंदोलन और प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

चार साल से लंबित मांग पर फैसला न होने से नाराज यूनियन

धर्मशाला में आयोजित पत्रकारवार्ता में हिमालयन गद्दी यूनियन के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन पिछले चार वर्षों से लगातार सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष इस मुद्दे को उठा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि गद्दी समुदाय की छह उपजातियों के नाम के साथ राजस्व रिकॉर्ड में दोबारा ‘गद्दी’ शब्द जोड़ा जाना चाहिए, ताकि उन्हें उनकी पारंपरिक पहचान और अधिकार मिल सकें।

डॉ. महेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि गद्दी कोई एक जाति नहीं, बल्कि एक व्यापक समुदाय है, जिसके अंतर्गत विभिन्न उपजातियां आती हैं। उनका कहना है कि राजस्व रिकॉर्ड में कुछ उपजातियों के नाम के साथ से गद्दी शब्द हट जाने के कारण समुदाय के लोगों को अपनी पहचान से जुड़े सवालों का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन लंबे समय से इस त्रुटि को ठीक करने की मांग कर रही है।उन्होंने सवाल उठाया कि राजस्व रिकॉर्ड में सुधार से जुड़े इस मामले को कभी जनजातीय विभाग तो कभी राजस्व विभाग के पास भेजकर क्यों उलझाया जा रहा है। जब सरकार के पास मामले से संबंधित दस्तावेज और जांच रिपोर्ट उपलब्ध हैं, तो फिर निर्णय लेने में देरी किस कारण हो रही है।

शीतकालीन विधानसभा सत्र में मुद्दा उठाने की मांग

यूनियन ने मुख्यमंत्री से आगामी शीतकालीन विधानसभा सत्र के शुरुआती दिनों में पांच से दस मिनट का विशेष समय देने की मांग की है। डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि इस विषय को केवल जीरो ऑवर तक सीमित न रखा जाए, बल्कि विधानसभा की निर्धारित प्रक्रिया के तहत सदन में उठाकर इसके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी दस्तावेजों के साथ जवाबदेह बनाया जाना चाहिए, ताकि मामले का स्थायी समाधान निकल सके।

पत्रकारवार्ता के दौरान यूनियन ने मुख्यमंत्री को धर्मशाला के दाड़ी मेला ग्राउंड में दिए गए उनके पुराने आश्वासन की भी याद दिलाई। संगठन के मुताबिक मुख्यमंत्री ने उस दौरान इस मांग पर सकारात्मक कार्रवाई और समाधान का भरोसा दिया था। इसके बाद जिलाधीश के माध्यम से चार बार जांच करवाई गई। सचिव स्तर के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों ने भी मामले की पड़ताल की, लेकिन इसके बावजूद अंतिम निर्णय नहीं हो पाया।

डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि इस मांग को पूरा करने के लिए सरकार को किसी अतिरिक्त बजट की जरूरत नहीं है। यह मुख्य रूप से राजस्व रिकॉर्ड में सुधार और समुदाय की पहचान से जुड़ा मामला है। ऐसे में सरकार इच्छाशक्ति दिखाकर लाखों लोगों के मान-सम्मान से जुड़े इस विषय का समाधान कर सकती है।

हिमालयन गद्दी यूनियन ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी मांग पर कोई फैसला नहीं हुआ तो समुदाय के लोग उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। संगठन ने इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होने की बात कही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए प्रेरणास्रोत: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता

सोलन-:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी समाज को समानता, मानवता, सेवा और भाईचारे का संदेश देती हैं। उनके विचार न केवल सिख समुदाय, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणादायक हैं। गुरु नानक देव जी द्वारा दिए गए सिद्धांतों को अपनाकर समाज में प्रेम, शांति और आपसी...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं जीवन को दिखाती हैं सही राह, हर व्यक्ति करे अनुसरण : सुधीर शर्मा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला। धर्मशाला में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गुरुद्वारे में सुबह से ही संगत की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने भी शिरकत की और सभी को...

गुरुग्राम में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व

Summer express, गुरुग्राम, अनुज पंचाल। जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व गुरुग्राम में श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सहित विभिन्न धर्मों के लोगों ने गुरुद्वारों...

पेलक में 78वें श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने दी अंतिम आहुति

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। पलवल जिले के गांव पेलक में आयोजित 78वें श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ का मंगलवार को विधिवत समापन हो गया। अंतिम आहुति और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुए इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समापन अवसर पर पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में भक्ति का...

अनिल विज से मिले कुलदीप बिश्नोई, हरियाणा की राजनीति सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Summer express, अंबाला। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से  भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने अंबाला छावनी स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान नलवा के विधायक रणधीर पनिहार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई और कुलदीप बिश्नोई ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.