Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़े का प्रयास, अयोग्य घोषित अभ्यर्थी दोबारा ग्राउंड टेस्ट देने पहुंचा, FIR दर्ज

Summer express/ऊना,राकेश-:पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान फर्जीवाड़े का एक मामला सामने आया है। भर्ती के दूसरे दिन एक अभ्यर्थी ने अयोग्य घोषित किए जाने के बावजूद धोखाधड़ी का सहारा लेकर दोबारा ग्राउंड टेस्ट देने का प्रयास किया। हालांकि, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की सतर्कता के चलते उसका यह प्रयास सफल नहीं हो सका और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

जानकारी के अनुसार, संबंधित अभ्यर्थी को भर्ती प्रक्रिया के दौरान पहले ही अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके बावजूद उसने नियमों को दरकिनार करते हुए कथित तौर पर धोखाधड़ी से दोबारा मैदान में प्रवेश किया और ग्राउंड टेस्ट में शामिल होने की कोशिश की। मैदान में तैनात कर्मचारियों को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत पकड़ लिया गया।घटना के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए अभ्यर्थी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व

Summer express, गुरुग्राम, अनुज पंचाल। जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व गुरुग्राम में श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सहित विभिन्न धर्मों के लोगों ने गुरुद्वारों...

पेलक में 78वें श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने दी अंतिम आहुति

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। पलवल जिले के गांव पेलक में आयोजित 78वें श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ का मंगलवार को विधिवत समापन हो गया। अंतिम आहुति और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुए इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समापन अवसर पर पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में भक्ति का...

अनिल विज से मिले कुलदीप बिश्नोई, हरियाणा की राजनीति सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Summer express, अंबाला। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से  भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने अंबाला छावनी स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान नलवा के विधायक रणधीर पनिहार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई और कुलदीप बिश्नोई ने...

गुरदासपुर में होटल के बाहर बाइक सवार युवकों ने की हवाई फायरिंग, इलाके में दहशत

Summer express, गुरदासपुर। गुरदासपुर में बरियार बाईपास के पास स्थित होटल गोल्डन पॉम के बाहर देर रात बाइक सवार दो युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोली चलने की आवाज से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।...

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: खड़ी लॉरी से टकराई कार, पांच श्रद्धालुओं की मौत

Summer express, अमरावती। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। भोगपुरम टोल गेट के पास सड़क किनारे खड़ी लॉरी से एक एसयूवी कार टकरा गई। हादसे के समय कार में सवार सभी लोग मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। टक्कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.