Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस नेता के रिश्तेदार पर मशीन दुरुपयोग का आरोप.. ग्रामीणों और महिलाओं में टकराव

Mandi, dharamveer

सराज विधानसभा क्षेत्र के पांडवशिला के पास रविवार को उस समय हंगामा हो गया जब सड़क निर्माण के लिए भेजी गई पोकलेन मशीन को किसी अन्य कार्य में प्रयोग किया जाने लगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह मशीन कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी के रिश्तेदार के निजी कार्य में लगाई जा रही है, जबकि इसका इस्तेमाल रूशाड़ गांव की सड़क खोलने के लिए होना चाहिए था।

स्थिति उस समय बिगड़ गई जब ग्रामीणों ने मशीन को वापस ले जाने की कोशिश की, लेकिन दूसरी ओर की महिलाओं से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर महिलाओं के बीच हाथापाई तक हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया।

स्थानीय निवासी हीनू ने कहा कि मशीन को केवल सार्वजनिक कार्य में ही लगाया जाना चाहिए, किसी के निजी लाभ के लिए नहीं।

इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी ने सफाई देते हुए सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि मशीन को नाले के बहाव को डाइवर्ट करने के लिए लगाया गया था ताकि घरों को खतरे से बचाया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता जानबूझकर राहत कार्यों में अड़ंगा डाल रहे हैं और बेवजह का राजनीतिक विवाद खड़ा कर रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम रमेश कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और जंजैहली थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। स्थानीय प्रधान नरेश ठाकुर ने बताया कि प्रशासन की मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है और मामला शांतिपूर्वक सुलझा लिया गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.