नई दिल्ली | सोमवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतें फिर चढ़ीं और 97,955 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गईं। MCX पर सोना 0.14% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी मामूली गिरावट के साथ 1,13,001 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिला-जुला रुख
Comex पर सोना गिरावट के साथ 3,333.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी हल्की तेजी के साथ 38.41 डॉलर प्रति औंस पर पहुंची। इस साल सोना 3,509.90 डॉलर प्रति औंस के ऑल-टाइम हाई को छू चुका है।
US फेड के फैसले से बदल सकती है कीमतों की चाल
इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर फैसला आने वाला है, जिसका असर गोल्ड-सिल्वर के भाव पर साफ दिख सकता है। जानकारों की मानें तो फेड अपनी पॉलिसी दर को 4.25%–4.50% के बीच बनाए रख सकता है। फेड प्रमुख जेरोम पॉवेल पहले ही संकेत दे चुके हैं कि कोई भी बदलाव आर्थिक आंकड़ों की समीक्षा के बाद ही किया जाएगा।
निवेशकों को इस हफ्ते सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि वैश्विक संकेत कीमतों में बड़ी हलचल ला सकते हैं।