Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

“बंकर में भी नहीं बचोगे खामेनेई” : इजरायली मंत्री की खुली धमकी

इजरायल  |  मध्य पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ती तनातनी अब और भी विस्फोटक होती जा रही है। रविवार को इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को खुले मंच से सीधी चेतावनी देते हुए कहा—अगर ईरान ने इजरायल को छेड़ा, तो इस बार खामेनेई तक पहुंचकर जवाब दिया जाएगा, चाहे वे किसी बंकर में क्यों न छिपे हों।

यह बयान उन्होंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौजूदगी में रेमन एयरबेस पर दिया। काट्ज़ ने दो टूक कहा, “इस बार हम तुम्हें भी नहीं छोड़ेंगे। हमारे हाथ तेहरान तक पहुंचते हैं और अब की बार हमला और भी ताकतवर होगा।”

“ऑपरेशन राइजिंग लायन” का ज़िक्र

काट्ज़ ने इजरायली वायुसेना के ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ की तारीफ करते हुए कहा कि ईरान और उसके आतंकी नेटवर्क को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। साथ ही यह भी चेतावनी दी कि अगर ईरान ने फिर छेड़ने की कोशिश की, तो परिणाम बेहद खतरनाक होंगे।

बीते महीने चला था 12 दिन का युद्ध

गौरतलब है कि जून में दोनों देशों के बीच 12 दिन लंबा युद्ध हुआ था, जिसमें इजरायल ने ईरान के कई शीर्ष सैन्य अधिकारियों और परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाकर मार गिराया था। इस दौरान खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायली एजेंट खामेनेई के बेहद करीब तक पहुंच चुके थे। इसके बाद ईरानी लीडर को एक गुप्त बंकर में शिफ्ट किया गया।

पहले भी दे चुके हैं चेतावनी

यह पहली बार नहीं है जब काट्ज़ ने खामेनेई को सीधी धमकी दी हो। 17 जून को भी उन्होंने कहा था कि खामेनेई का अंजाम सद्दाम हुसैन जैसा हो सकता है, जबकि 10 जुलाई को दावा किया कि इजरायली एयरफोर्स तेहरान, इस्फहान और तबरीज तक हमले कर अपनी ताकत दिखा चुकी है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि खामेनेई और ईरान इस खुली धमकी का क्या जवाब देते हैं, क्योंकि हाल ही में ईरान ने भी चेतावनी दी थी—“इजरायल कैंसर है, जिसे जड़ से खत्म करना ज़रूरी है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.