Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हर चीज़ में खोट? विज बोले राहुल डिप्रेशन में, कांग्रेस बिखर चुकी है

चंडीगढ़ |  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब हर चीज़ में खोट देखने लगे हैं, जो कहीं न कहीं मानसिक दबाव और निराशा का संकेत है। विज ने कहा कि कांग्रेस नेता NEET, UGC-NET जैसी परीक्षाओं पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि बीजेपी सरकार ने पारदर्शिता से 13 लाख परीक्षार्थियों वाली CET परीक्षा करवाई।

“भाजपा में नौकरियां बिकती नहीं, योग्यताएं बोलती हैं”

विज ने कहा कि कांग्रेस के शासन में नौकरियों की “दुकानें” चला करती थीं, लेकिन बीजेपी में न पर्ची चलती है, न खर्ची। हरियाणा में हाल ही में हुए CET एग्जाम की मिसाल देते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा में शामिल लाखों युवाओं को सरकार की ओर से सभी सुविधाएं दी गईं, जो कांग्रेस के राज में कभी नहीं हुआ।

कांग्रेस खुद तय नहीं कर पा रही अपना नेता : विज

विधानसभा गठन के 9 महीने बाद भी कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष नहीं चुन पाई है। विज ने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी खुद चंडीगढ़ आकर मामला सुलझाने पहुंचे थे, लेकिन नतीजा शून्य रहा। इससे कांग्रेस संगठन की खोखली हालत सामने आती है।

धनखड़ के इस्तीफे पर भी साधा निशाना

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने घर की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “किसे हटाया, किसे बनाया – कांग्रेस में कब क्या होता है, हमें फर्क नहीं पड़ता। धनखड़ जी ने इस्तीफा स्वास्थ्य कारणों से दिया, वही कारण सही है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.