Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नीतीश फिर संभालेंगे सत्ता? चिराग पासवान के बयान से मचा सियासी हलचल

नई दिल्ली |  केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार की सियासत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद एक बार फिर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

यह बयान उस समय आया है जब चिराग ने दो दिन पहले ही नीतीश सरकार को समर्थन देने को लेकर ‘अफसोस’ जताया था। अब उनके इस ताजा बयान ने एनडीए में आंतरिक समीकरणों को लेकर नए कयासों को जन्म दे दिया है।

“मोदी के नेतृत्व में NDA चुनाव जीतेगा”

हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए एक विजयी गठबंधन है और वह पूरी मजबूती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा, “मैंने कई बार दोहराया है कि मेरी निष्ठा और प्रेम प्रधानमंत्री मोदी के प्रति है। बिहार में चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लड़े जाएंगे और परिणामों के बाद नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे।”

विपक्ष पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर हमला

एक कार्यक्रम के दौरान चिराग पासवान ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करने के बहाने विपक्ष सेना को निशाना बना रहा है, जो बेहद निंदनीय है।

पहले कर चुके हैं सरकार पर सवाल

गौरतलब है कि हाल ही में चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर हमला बोला था और कहा था कि “सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।” ऐसे में अब उनका नीतीश को दोबारा मुख्यमंत्री बनाए जाने का दावा करना राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।

चिराग के इस बयान ने यह साफ कर दिया है कि लोकसभा चुनाव के बाद अब बिहार विधानसभा चुनावों में भी एनडीए एकजुट होकर मैदान में उतरेगा—जिसमें नीतीश कुमार का चेहरा और नरेंद्र मोदी का नेतृत्व साथ दिखाई देगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.