Facebook-f Youtube X-twitter

फैमिली आईडी में फंसी हरियाणा की सच्चाई: 2779 पुरुष, दो से ज्यादा पत्नियां

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी फैमिली आईडी योजना से जुड़ा एक दिलचस्प और हैरान करने वाला आंकड़ा सामने आया है। डाटा विश्लेषण में पता चला है कि राज्य में 2,779 ऐसे पुरुष हैं जिनकी फैमिली आईडी में दो या अधिक पत्नियां दर्ज हैं। यही नहीं, उन्होंने पत्नियों के साथ-साथ उनके बच्चों की भी जानकारी दर्ज कराई है।

नूंह में सबसे ज्यादा बहुपत्नी वाले केस

सबसे ज्यादा बहुपत्नी विवाह के मामले नूंह जिले में दर्ज हुए हैं, जहां 353 पुरुषों की फैमिली आईडी में दो पत्नियां दर्ज हैं। इसके अलावा:

  • फरीदाबाद में 267,
  • पलवल में 178,
  • करनाल में 171,
  • गुरुग्राम में 157,
  • और हिसार में 152 मामले सामने आए हैं।

डाटा के मुताबिक, 2,761 पुरुषों ने दो पत्नियां, 15 ने तीन पत्नियां और 3 पुरुषों ने तीन से ज्यादा पत्नियां दिखाईं हैं।

अधिकारी बोले– “स्वयं द्वारा दर्ज की गई जानकारी”

परिवार पहचान प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, यह जानकारी लोगों द्वारा खुद दर्ज की गई है और इसे ही सरकारी रिकॉर्ड का आधार माना जा रहा है। हालांकि, पत्नियों और बच्चों का कोई औपचारिक सत्यापन नहीं किया जाता—सिर्फ जाति और आय की पुष्टि होती है।

धर्मनिरपेक्ष है फैमिली आईडी

राज्य के फैमिली आईडी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला के अनुसार, यह प्रणाली पूरी तरह धर्मनिरपेक्ष है और इसमें धर्म का कोई कॉलम नहीं होता। हालांकि, जाति का उल्लेख और सत्यापन अनिवार्य होता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

धर्मशाला में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंक, पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला के सकोह क्षेत्र में बन रहा आधुनिक आईस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक शहर के पर्यटन को नई दिशा देने की ओर अग्रसर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धर्मशाला की पहचान और मजबूत होने की...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.