Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फराह खान को अमिताभ बच्चन से मिला खास तोहफा

29 July, 2025

 फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान को भी हाल ही में एक अनोखा तोहफा मिला, जिससे उनका दिल भर आया। फराह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें मेगास्टार अमिताभ बच्चन से एक हाथ से लिखा हुआ खत मिला है। ये खत उन्हें उस समय मिला जब वे एक्ट्रेस राधिका मदान के घर अपने यूट्यूब चैनल के लिए शूट कर रही थीं।

फराह ने कहा, “मैंने मजाक में राधिका से कहा था कि अमिताभ जी ने मुझे कभी खत नहीं भेजा। और कुछ ही समय बाद मुझे उनका एक खूबसूरत खत मिला। सोचिए, बच्चन साहब ने वो खत रात 3:13 बजे लिखा था। ये मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है।”

बिग बी ने अपने खत में फराह के रचनात्मक कार्यों की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। फराह ने इस खत को अपने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के साथ फ्रेम करवाने की बात कही और राधिका मदान को भी धन्यवाद दिया कि उनकी वजह से ये खास पल मुमकिन हुआ।

इस वीडियो में फराह के कुक दिलीप भी नजर आए, जिन्होंने मासूमियत से अमिताभ बच्चन से अपने लिए भी एक खत की गुज़ारिश की। फराह ने पोस्ट के अंत में लिखा,
“धन्यवाद अमिताभ बच्चन सर, आपने मेरा साल बना दिया! आप इतने अच्छे और विनम्र हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिल्ली में स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने पर युवक की मौत, नाइट शिफ्ट के बाद घर लौट रहा था संदीप

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 27 अगस्त की रात दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय संदीप की मौत हो गई। सोमनाथ मार्ग पर डिवाइडर में लगे स्ट्रीट लाइट पोल के संपर्क में आने से उसे तेज करंट का झटका लगा। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद...

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून: 31 अगस्त तक बारिश के आसार कम, सितंबर की शुरुआत में बदल सकता है मौसम

summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ने लगी है। शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हिमाचल प्रदेश से सटे कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना कम है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की...

टोहाना में पीएम श्री स्कूल के प्रवक्ता नौ दिन से आमरण अनशन पर, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

summer express,टोहाना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रवक्ता अनूप कुमार अपनी मांगों और न्याय की मांग को लेकर पिछले नौ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि वह 20 अगस्त से अनशन कर रहे हैं और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया...

हरियाणा की राजनीति में पगड़ी पर टिप्पणी और हुड्डा के वीडियो को लेकर घमासान, असीम गोयल ने साधा निशाना

summer express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में रहते हुए आदित्य चौटाला भाषा की मर्यादा और राजनीतिक शिष्टाचार को समझते थे, लेकिन...

साइड देने को लेकर विवाद: पांच युवकों ने बाइक सवार पर बरसाए डंडे, कार छोड़कर फरार हुए आरोपी

summer express, बरवाला। हिसार जिले के बरवाला में  देर रात साइड देने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वार्ड नंबर-16 स्थित काली देवी मंदिर के पास कार सवार पांच युवकों ने बाइक सवार युवक पर डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक को कमर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.