Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑपरेशन सिंदूर: अमित शाह का खुलासा, कैसे मारे गए आतंकी?

नई दिल्ली | संसद का मानसून सत्र ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर गर्माया रहा। गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में बड़े खुलासे करते हुए बताया कि बैसरन घाटी में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान लेने वाले तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई को अंजाम देने में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।

बैसरन घाटी की साजिश का बदला

शाह ने बताया कि मारे गए आतंकियों की पहचान सुलेमान, जिब्रान और अफजल के रूप में हुई है। इन सभी के पास से एम-9 अमेरिकन राइफल और दो AK-47 बरामद हुईं – वही हथियार, जिनसे पहलगाम में हमला किया गया था। बरामद कारतूसों का वैज्ञानिक परीक्षण भी कराया गया है।

विपक्ष का हमला – सुरक्षा में चूक?

वहीं विपक्ष ने सरकार पर खुफिया विफलता का आरोप लगाया। लोकसभा में कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने सवाल उठाए कि हमले से पहले क्या तैयारियां थीं और चूक कहां हुई? उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ कार्रवाई की बात करती है, लेकिन सुरक्षा सुनिश्चित करने में बार-बार नाकाम हो रही है।

आज प्रियंका गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी सदन में इस मुद्दे पर बोलने वाले हैं। उधर, राज्यसभा में भी इस पर आज 16 घंटे की मैराथन बहस शुरू होगी।

राजनाथ सिंह ने किया था पहला खुलासा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को बताया था कि भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत सीमापार बैठे आतंकियों को जवाब दिया है। उन्होंने इसे आतंक के खिलाफ भारत की “जीरो टॉलरेंस नीति” का हिस्सा बताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा में ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का भंडाफोड़, 41 मोबाइल और 7 लैपटॉप बरामद; छह लोग हिरासत में

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े एक संदिग्ध नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने बीरता क्षेत्र में एक मकान पर दबिश देकर छह लोगों को डिटेन किया है। मौके से 41 मोबाइल फोन और सात लैपटॉप बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में...

मुख्यमंत्री सुक्खू का जयराम पर पलटवार, बोले- पिछली सरकार ने लिया 43,261 करोड़ का कर्ज

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति, सरकारी कर्ज और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अपनी सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में 43,261 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया था। सुक्खू ने कहा...

कजैल बाजार में दुकानों की छत पर रातभर फंसा रहा बैल, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची बेजुबान की जान

रोहित महाजन और समाजसेवी सुनील कुमार ने बचाव कार्य में निभाई अहम भूमिका Summer express/बिलासपुर, सुभाष- :कजैल बाजार में एक अनोखी घटना सामने आई, जहां एक बैल दुकानों की छत पर चढ़ गया और पूरी रात वहीं फंसा रहा। सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने बिना देर किए बैल को सुरक्षित...

बिजली हड़ताल के बीच युवक ने किराये पर इन्वर्टर-बैटरी मंगवाकर कराई रजिस्ट्री

Summer express, खरखौदा (सोनीपत)। प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसका असर सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी पड़ रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच खरखौदा के लघु सचिवालय में रजिस्ट्री कराने पहुंचे एक युवक ने...

सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की रंजिश में घर पर की फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद: फरीदाबाद के नगला एनक्लेव पार्ट-2 में एक घर पर फायरिंग करने के मामले में अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हर्ष उर्फ भूरा (22) और रंजित उर्फ चिन्ना (19), निवासी उत्तम नगर पार्ट-2, नगला गाजीपुर, फरीदाबाद के रूप में हुई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.