Facebook-f Youtube X-twitter

कांग्रेस में नई एंट्री: पूर्व मंत्री के बेटे निशित कटारिया बने युवा कांग्रेस अध्यक्ष

हरियाणा  |  हरियाणा युवा कांग्रेस को आखिरकार नया अध्यक्ष मिल गया है। पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के बेटे निशित कटारिया को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर कटारिया की नियुक्ति की पुष्टि की है। पत्र में कहा गया है कि निशित कटारिया को तत्काल प्रभाव से हरियाणा युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है।

भारतीय युवा कांग्रेस ने उम्मीद जताई है कि कटारिया, पार्टी के शीर्ष नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन को मजबूती देने का काम करेंगे।

चुनाव के बाद उठे थे सवाल

बता दें कि 15 जून 2025 को युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित किए गए थे, जिसके बाद संगठन विवादों में घिर गया था। विवाद की वजह बनी थी हिमानी नरवाल का नाम, जिन्हें मृत होने के बावजूद प्रदेश सचिव पद के लिए विजेता घोषित कर दिया गया था।

हिमानी नरवाल एक सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता थीं और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में भी हिस्सा ले चुकी थीं। लेकिन 1 मार्च को उनका शव एक सूटकेस में मिला था, जिससे पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई थी। जब यह मामला सामने आया तो युवा कांग्रेस ने सफाई दी कि हिमानी ने नामांकन चुनाव से पहले किया था, इसी कारण उनका नाम तकनीकी रूप से विजेता सूची में शामिल हो गया। बाद में संगठन ने उनका नाम सूची से हटा लिया।

अब नई नियुक्ति के बाद उम्मीद की जा रही है कि हरियाणा युवा कांग्रेस नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी और संगठन में स्थिरता लौटेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.