Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकार का बड़ा फैसला: हरियाणा में 1 अगस्त से जमीन महंगी

चंडीगढ़ | हरियाणा में जमीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने 1 अगस्त से प्रदेशभर में नई कलक्टर दरें लागू करने का फैसला लिया है, जिसके चलते जमीनों के दाम में 5% से 25% तक की बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को फाइल को हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही सभी तहसीलों में नई रजिस्ट्री अप्वाइंटमेंट्स को फिलहाल फ्रीज कर दिया गया है।

राजस्व विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक कोई भी नई रजिस्ट्री नहीं होगी, केवल उन्हीं रजिस्ट्रियों को मंजूरी दी जाएगी जिनके लिए पहले से अप्वाइंटमेंट बुक हो चुके हैं। जिलों के उपायुक्तों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

बिना सार्वजनिक नोटिस के ही मंजूरी, उठा सवाल

हालांकि, विवाद इस बात पर खड़ा हो गया है कि बिना सार्वजनिक नोटिस जारी किए दरों को मंजूरी कैसे दी गई। वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने पहले स्पष्ट किया था कि नए रेट लागू करने से पहले सूची को सार्वजनिक कर आम जनता से सुझाव और आपत्तियां लेना अनिवार्य है, लेकिन इस बार ये प्रक्रिया नजरअंदाज होती दिख रही है।

NCR में जमीन और महंगी होने के आसार

राजस्व विभाग की वैल्यू कमेटियों द्वारा भेजी गई रिपोर्टों के अनुसार, एनसीआर सहित कई जिलों में जमीन की कीमतें पहले से ही ऊंची हैं, ऐसे में वहां सबसे अधिक बढ़ोतरी की संभावना है। पिछले साल कलक्टर रेट में 12% से 32% तक की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि इस बार 5% से 25% तक की वृद्धि प्रस्तावित है।

नई दरों के लागू होने से पहले बाजार में हलचल तेज हो गई है। रजिस्ट्री कार्य दो दिन ठप रहने से खरीदार और विक्रेता दोनों को इंतजार करना पड़ेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

अंब इंदौरा से कोलकाता के लिए रवाना हुई ट्रेन,अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार से मांगे जवाब

Summer express/ऊना ,राकेश -: ऊना-कोलकाता रेल सेवा का विस्तार करते हुए अब इस ट्रेन का संचालन अंब इंदौरा से किया जाएगा। शनिवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंब इंदौरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर और पूर्व विधायक...

पुतिन का बड़ा बयान: डॉलर पर घट रहा वैश्विक भरोसा, BRICS देशों में बढ़ रहा स्थानीय मुद्राओं का इस्तेमाल

Summer express, सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने वैश्विक आर्थिक व्यवस्था और अमेरिकी डॉलर की भूमिका को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और वित्तीय दबाव के कारण दुनिया के कई देश अब डॉलर और यूरो पर अपनी निर्भरता कम कर रहे हैं तथा स्थानीय मुद्राओं...

मंडी की बल्हघाटी में जलाने के बाद पहाड़ी से फैंक दिए दो बेसहारा बैल, ग्रामीणों में आक्रोश

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्हघाटी से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। क्षेत्र के गोड़ागागल इलाके में दो बेसहारा बैलों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में खाई में पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया और उन्होंने दोषियों के...

लुधियाना स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला, वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन की बोगी में आई तकनीकी खराबी

Summer express, लुधियाना। दिल्ली से माता वैष्णो देवी के लिए रवाना हुई एक स्पेशल ट्रेन में शनिवार को तकनीकी खामी सामने आने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन की एक बोगी के बाथरूम के पास का हिस्सा क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद उसे तत्काल जांच के लिए लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया...

मौसम का बदला मिजाज: दिल्ली, यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 17 राज्यों के लिए भारी बारिश, आंधी, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.