Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में गैंगवार पर वार: गैंगस्टरों की बदलीं जेलें

हरियाणा  |  हरियाणा में बढ़ते गैंगस्टर नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में जेल प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। एसटीएफ की सिफारिश पर राज्यभर में 100 से ज्यादा कुख्यात गैंगस्टरों की जेलों में फेरबदल किया गया है। खासतौर पर उत्तरी हरियाणा की जेलों में बंद अपराधियों को अब दक्षिण हरियाणा की जेलों में ट्रांसफर किया गया है, जिससे उनका बाहरी नेटवर्क और जेल के अंदर की सक्रियता कमजोर की जा सके।

बिश्नोई-काला राणा से जुड़े अपराधियों पर फोकस

इस कार्रवाई में अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल की जेलों पर खास ध्यान दिया गया। यमुनानगर जेल से 8 गैंगस्टरों को नारनौल और फरीदाबाद की जेलों में भेजा गया, जिनके तार लॉरेंस बिश्नोई और काला राणा गैंग से जुड़े हुए हैं। मनीष सिंघारी, राजन जाट, बंटी कौशल, विकास मनचंदा और शुभम बिगनी जैसे नामी अपराधियों को भी ट्रांसफर किया गया है।

जेल से ऑपरेट हो रहे थे गैंग, बोली प्रक्रिया पर डाल रहे थे असर

एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि ये अपराधी जेल के अंदर से शराब ठेकों की बोली प्रक्रिया में दखल दे रहे थे। यहां तक कि ठेकेदारों को धमकी देने और गोली चलवाने की प्लानिंग भी जेल के अंदर से ही होती थी। खासतौर पर यमुनानगर में शराब ठेकों की नीलामी काफी देरी से हो सकी थी।

अब जेल कर्मियों पर भी गिरेगी गाज

हरियाणा के डीजी जेल आलोक कुमार राय ने साफ किया है कि अब सिर्फ अपराधियों पर ही नहीं, बल्कि उनके मददगार जेलकर्मियों पर भी कार्रवाई होगी। कई जेलकर्मियों पर मोबाइल फोन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आरोप है। राय ने कहा कि अब जेलों से नेटवर्क चलाने वालों की खैर नहीं, चाहे वे अपराधी हों या जेल स्टाफ।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में भाजपा की पदयात्रा के दौरान कांग्रेस पर लगाए लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोप

बोले- मतदाता सूची का शुद्धीकरण वोट चोरी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की प्रक्रिया Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में जारी सियासी घमासान के बीच हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। धर्मशाला में आयोजित भाजपा की पदयात्रा के...

दिवाली पर घर पहुंचना होगा आसान, HRTC चलाएगा 20 स्पेशल बसें, वापसी के लिए भी विशेष व्यवस्था

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: दिवाली पर अपने घरों को लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के हमीरपुर डिपो ने विशेष तैयारियां की हैं। त्योहार के दौरान बसों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए निगम ने दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी समेत विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया...

वोट बचाने के लिए 1 नवंबर को दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन,CM सुक्खू ने हिमाचलवासियों से की रैली में पहुंचने की अपील

Summer/शिमला/ संजू -: देश में कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के मुद्दे पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली के जरिए...

साच पास पर बढ़ने लगा कोहरे का प्रकोप, चुराह प्रशासन की पर्यटकों और वाहन चालकों को हिदायत, सुबह-शाम सफर से करें परहेज

Summer express/चम्बा/ मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी को जोड़ने वाले प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास पर सर्दियों की आहट के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। करीब 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस दर्रे में इन दिनों कोहरा छाने लगा है, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों...

जालंधर कैंट के आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Summer express, जालंधर। जालंधर कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। स्कूल की आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह 8:55 बजे धमकी भरा संदेश भेजा गया। ईमेल में पंजाब और खालिस्तान से जुड़े नारे लिखने के साथ स्कूल में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.