Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

किसानों को बड़ी सौगात : पटना में 2 अगस्त को मेगा इवेंट, PM खुद करेंगे संबोधन

बिहार  |  बिहार में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और योजनाओं की जानकारी देने के लिए 2 अगस्त को राजधानी पटना के बापू सभागार में भव्य राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थियों को 20वीं किस्त का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर इस संयुक्त आयोजन की रूपरेखा पर मंथन किया। दोनों मंत्रियों के बीच उर्वरकों की पर्याप्त आपूर्ति और केंद्र की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर भी रणनीति बनी।

PM मोदी करेंगे वर्चुअल संबोधन

कार्यक्रम की खास बात यह होगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से इस कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करेंगे, जिसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पटना में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। उनके साथ बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री, कृषि अधिकारी और विशेषज्ञ भी मंच साझा करेंगे।

किसानों को मिलेगा टेक्नोलॉजी का ज्ञान

कार्यक्रम का मकसद केवल किस्त वितरण नहीं, बल्कि किसानों को डिजिटल कृषि, नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं से जोड़ने का भी है। उप मुख्यमंत्री सिन्हा ने बताया कि इस कार्यक्रम में राज्य भर से चुने गए किसान प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है, ताकि वे गांव-गांव में कृषि नवाचार की जानकारी फैला सकें।

यह कार्यक्रम सिर्फ सम्मान निधि तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि किसानों को खेती के नए युग की तरफ ले जाने की पहल भी करेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.