Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में औद्योगिक माहौल को और सशक्त बनाने के लिए संजीव अरोड़ा ने उद्योग जगत से मांगा सहयोग

Chandigarh, 31 July

पंजाब सरकार के उद्योग, वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन एवं एनआरआई मामलों के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज चंडीगढ़ स्थित सीआईआई उत्तर क्षेत्रीय मुख्यालय में आयोजित उच्च स्तरीय संवाद सत्र में उद्योगपतियों से नीति कार्यान्वयन को और प्रभावी बनाने के लिए सक्रिय सहयोग और सुझाव देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का आयोजन कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) पंजाब द्वारा किया गया, जिसमें प्रमुख उद्योग प्रतिनिधियों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने हिस्सा लिया। मंत्री अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब सरकार राज्य को एक प्रमुख निवेश गंतव्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर रही है।उन्होंने बताया कि “वन टाइम सेटलमेंट स्कीम” और “लीज़होल्ड से फ्रीहोल्ड इंडस्ट्रियल प्लॉट्स” जैसी पहलें उद्योग जगत के लिए सहायक सिद्ध हो रही हैं। उद्योगपतियों ने भी इन प्रयासों की सराहना की और पंजाब में एयर कार्गो सुविधा स्थापित करने का अनुरोध किया, जिस पर मंत्री ने आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि नगर निगम सीमा के बाहर स्थित इमारतों के लिए अलग प्राधिकरण की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि फैक्टरी विभाग द्वारा जारी “स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी सर्टिफिकेट” को मान्यता दी जानी चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि राज्य सरकार मोहाली, लुधियाना और अमृतसर में आधुनिक कन्वेंशन सेंटर विकसित कर रही है तथा 15 कार्य दिवसों में सेवा प्रदान करने वाली ऑनलाइन सीआरओ प्रणाली लागू की गई है।

सीआईआई पंजाब के चेयरमैन  अमित जैन और इनवेस्ट पंजाब के सीईओ  अमित ढाका ने भी उद्योग और सरकार के बीच संवाद को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के “ओपन हाउस” सत्र में सदस्यों ने सुझाव दिया कि औद्योगिक नीति में “लेबर कॉलोनियों” को बढ़ावा देने पर विचार किया जाए।सत्र का समापन सीआईआई पंजाब के वाइस चेयरमैन और प्रीतिका इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के सीएमडी  हरप्रीत सिंह निब्बर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसके बाद दोपहर भोज का आयोजन किया गया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...

हिमाचल के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा सम्मान, मुख्यमंत्री सुक्खू  ने बांटी 17.85 करोड़ की पुरस्कार राशि

Summer express/शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को शिमला में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 419 खिलाड़ियों को कुल 17 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। सम्मानित...

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली के चलते कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Summer express, नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को देखते हुए राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि रैली के मद्देनजर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई मार्गों पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.