Mohali, 31 July
सौ साल से भी पुरानी परंपरागत भारतीय मिठाइयों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, हीरा स्वीट्स ने मोहाली के सेक्टर 80, एयरपोर्ट रोड पर अपना नया आउटलेट शुरू कर दिया है। ट्राइसिटी के स्वाद प्रेमियों के लिए यह एक खास तोहफा साबित होगा।
1912 में शाहदरा में पंडित हीरा लाल शर्मा द्वारा स्थापित यह ब्रांड अपने बालूशाही, पिस्ता बर्फी, गाजर का हलवा और मोतीचूर लड्डू जैसी पारंपरिक मिठाइयों के लिए उत्तर भारत में बेहद लोकप्रिय है। दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित आउटलेट ने 2012 में ब्रांड को नई पहचान दी, और अब मोहाली में इसकी एंट्री ने मिठास को और फैला दिया है।
उद्घाटन अवसर पर सुखमनी साहिब पाठ और मिठाइयों के स्वाद परीक्षण का आयोजन किया गया। ब्रांड प्रवक्ता अंजनदीप सिंह ने कहा,
“हम सिर्फ मिठाइयां नहीं, बल्कि स्वाद और भरोसे की सौ साल पुरानी विरासत लेकर आए हैं। मोहाली हमारे लिए एक नया और रोमांचक बाजार है।”शर्मा परिवार की नई पीढ़ी इस विस्तार की कमान संभाल रही है और दिवंगत राम बाबू शर्मा, जो दिल्ली के प्रतिष्ठित कांग्रेस नेता और पूर्व मालिक थे, की सेवा और स्वाद की परंपरा को आगे बढ़ा रही है।