Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

IGMC में मरीजों के लिए बनेगा ‘सारथी’, NSS व NCC कैडेट्स देंगे सहयोग – 5 अगस्त को CM करेंगे शुभारंभ

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल IGMC शिमला में अब एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स मरीजों और तिमारदारों की मदद करेंगे। प्रदेश सरकार 5 अगस्त से ‘प्रोजेक्ट सारथी’ की शुरुआत करने जा रही है। इस योजना का मकसद है अस्पतालों में मरीज मार्गदर्शन की सुविधा बढ़ाना और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना।

शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग मिलकर इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा रहे हैं। पीजीआई चंडीगढ़ की तर्ज पर इसे हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में लागू किया जाएगा। कॉलेज प्रिंसिपलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अभिभावकों की सहमति से इच्छुक स्वयंसेवकों की सूची तैयार करें। छात्रों की काउंसलिंग भी शुरू हो चुकी है ताकि उन्हें अस्पताल में काम करने का तरीका समझाया जा सके।


IGMC के एमएस डॉ. राहुल राय ने बताया कि यह योजना दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल में सुविधा देने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 5 अगस्त को इसका शुभारंभ करेंगे।योजना के तहत कॉलेजों के NSS और NCC कैडेट्स रोज़ाना सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे। वे बुजुर्ग और दिव्यांग मरीजों को ओपीडी और टेस्ट के लिए साथ ले जाएंगे, जिससे उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो।

पहले चरण में संजौली कॉलेज के 23 छात्र इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं, और धीरे-धीरे अन्य कॉलेजों के कैडेट्स भी इसमें शामिल होंगे। इससे छात्रों की कम्युनिकेशन स्किल्स भी बढ़ेंगी। सरकार की ओर से सेवा देने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।डॉ. राहुल राय ने यह भी बताया कि अगले साल IGMC में एक और CT स्कैन मशीन लगाई जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.