Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

औट के फागू गांव में भारी चट्टान गिरने से दो घर क्षतिग्रस्त, कोई जानी नुकसान नहीं

मंडी  | मंडी जिले की ग्राम पंचायत औट के फागू गांव में आज दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पहाड़ी से अचानक एक विशालकाय चट्टान खिसककर नीचे आ गिरी, जिससे गांव में दो घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार की जान की हानि नहीं हुई है। यह घटना शुक्रवार दोपहर को पेश आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना दोपहर के समय हुई, जब अधिकांश लोग अपने दैनिक कार्यों में लगे थे।

अचानक हुए इस भूस्खलन से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। जिस समय चट्टान गिरी, उस वक्त प्रभावित घरों में रह रहे परिवार के सदस्य पहले ही बाहर निकल आए थे, जिससे उनकी जान बच गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को सूचित किया। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि प्रभावितों को हर संभव मदद दी जाएगी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गिरी हुई चट्टान अत्यंत भारी और विशाल थी, जिससे घरों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। वहीं, क्षेत्र में अब भी चट्टानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने इलाके के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

NH-205 पर खलोटा के पास सड़क धंसी, यातायात डायवर्ट…पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Summer express/बिलासपुर/सुभाष -: बिलासपुर को शिमला से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-205 पर खलोटा के समीप सड़क धंसने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान सड़क धंसने की घटना के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए आम जनता की सुविधा और...

लाहलड़ी में सड़क हादसा: टिप्पर और स्कूटी की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:जिला हमीरपुर के लाहलड़ी में सोमवार देर शाम टिप्पर और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच...

हमीरपुर पुलिस की दो बड़ी कामयाबी, 1.028 किलो चरस बरामद…नादौन हत्याकांड का फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:जिला हमीरपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हथली पुल पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.028 किलोग्राम चरस बरामद की है। वहीं, नादौन क्षेत्र में हुए एक हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे आरोपी...

कमान सराय में पार्किंग शुरू होते ही विवाद, कांग्रेस ने शुल्क देने से किया इनकार

Summer express, बलिंदर कुमार, गुरुग्राम। शहर के कमान सराय में नगर निगम की ओर से पार्किंग शुरू किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस कार्यालय के सामने शुरू की गई पार्किंग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया है। कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डाबर ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का कोई...

दिवाली पर कैथल में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, 57 नमूनों में तीन जांच में फेल

Summer express,कैथल (बलिंदर कुमार)। दिवाली के त्योहार को देखते हुए कैथल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जांच अभियान तेज कर दिया है। विभाग की ओर से दूध, घी, पनीर और दूध से बनी मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। पिछले डेढ़...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.