Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा कांग्रेस में बड़ा उलटफेर तय : जिलाध्यक्षों की लिस्ट कभी भी जारी

हरियाणा  |  हरियाणा में कांग्रेस संगठन को फिर से खड़ा करने की कवायद तेज हो गई है। लंबे समय से अटकी जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां अब जल्द पूरी हो सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी हाईकमान कभी भी नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर सकता है। खुद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने पत्रकारों से बातचीत में संकेत दिया कि यह फैसला हाईकमान के स्तर पर लिया जाएगा और जल्द सूची सार्वजनिक करने की अपील की जाएगी।

हाईकमान ने लिया कमान अपने हाथ में

इस बार जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में हाईकमान सीधे तौर पर एक्टिव है। राहुल गांधी खुद इस प्रक्रिया में दिलचस्पी ले रहे हैं और सभी जिलों के लिए छह-छह नामों का पैनल मंगवाया गया है। पहले चरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब नामों के ऐलान की तैयारी अंतिम दौर में है।

30 जून तक मांगी गई थी रिपोर्ट, फिर भी अटका ऐलान

हरियाणा कांग्रेस ने पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया था कि वे जिलेवार नाम तय कर 30 जून तक रिपोर्ट सौंप दें। अधिकांश जिलों से यह प्रक्रिया पूरी भी कर ली गई, और उम्मीदवारों के इंटरव्यू भी हो चुके हैं। सोमवार को पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट हाईकमान को भेजी गई है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि अब जिला अध्यक्षों की सूची कभी भी सामने आ सकती है।

यह फेरबदल प्रदेश कांग्रेस की संगठनात्मक स्थिति को मजबूत करने के मकसद से किया जा रहा है, जो आगामी चुनावों की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा में अवैध हथियारों के साथ दो युवक गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

Summer express ,मोगा | मोगा जिले में थाना सदर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू...

तमिलनाडु फैक्ट्री ब्लास्ट: सुरक्षा खामियों का खुलासा, 25 की मौत

Summer express , तमिलनाडु  |  तमिलनाडु के विरुधुनगर स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद जांच में गंभीर लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। इस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं, जबकि कई लोग...

लंबलू में स्मार्ट मीटरों के खिलाफ प्रदर्शन,लोगों ने रैली निकालकर जताया विरोध

हमीरपुर,अरविंद -:बिजली बोर्ड द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में लंबलू क्षेत्र में लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। स्थानीय नागरिकों, बिजली उपभोक्ताओं और विभिन्न संगठनों ने मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया और पूरे क्षेत्र में रैली निकालकर अपनी नाराजगी व्यक्त की।  इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “स्मार्ट मीटर बंद करो” के नारे लगाते हुए...

किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज, बिलासपुर में 2735 का लक्ष्य—788 को लग चुका टीका

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-:राज्य सरकार ने किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को प्राथमिकता दी है। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों के लिए यह टीकाकरण बेहद जरूरी है,...

धर्मशाला में बनेगा अत्याधुनिक आयुष अस्पताल,पंचकर्मा के लिए विशेष वार्ड की सुविधा

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। जिला मुख्यालय स्थित आयुष अस्पताल के सामने साढ़े बारह करोड़ रुपये की लागत से एक चार मंजिला आधुनिक भवन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस नए भवन के बनने के बाद मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी,...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.