Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा: नाबालिग ने प्रेमी से कराई पिता की हत्या

हरियाणा  |  हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या करवा दी। पुलिस के मुताबिक, प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रहे पिता को रास्ते से हटाने के लिए लड़की ने प्रेमी को उकसाया और उसने अपने साथी के साथ मिलकर युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।

12 बार किया गया चाकू से वार

पुलिस की जांच में सामने आया है कि लड़की के प्रेमी सुमित और उसके साथी जसविंद्र ने मिलकर 30 जुलाई को पिता को छतेहरा गांव के जंगल में बुलाया और उस पर चाकू से 12 से ज्यादा वार कर मौत के घाट उतार दिया।

शादी के लिए कहा– “पहले मेरे पापा को मारो”

पुलिस पूछताछ में सुमित ने कबूल किया कि वह लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की नाबालिग थी और उसे डर था कि उसका पिता इस रिश्ते को कभी मंज़ूरी नहीं देगा। तभी लड़की ने सुमित से कहा, “अगर तुम मेरे पापा को मार दोगे, तो मैं तुमसे शादी कर लूंगी।”

तीन आरोपी गिरफ़्तार, लड़की भेजी गई सुधारगृह

पुलिस ने इस मामले में नाबालिग लड़की, उसके प्रेमी सुमित और उसके दोस्त जसविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की को सुधारगृह भेज दिया गया है, जबकि दोनों युवकों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

यह मामला न केवल कानून व्यवस्था बल्कि समाज के उस अंधे मोड़ की ओर भी इशारा करता है, जहां कम उम्र के प्रेम और डिजिटल दुनिया के प्रभाव में आकर बच्चे अपराध की खतरनाक राह पर चल पड़ते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

किशोरियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज, बिलासपुर में 2735 का लक्ष्य—788 को लग चुका टीका

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-:राज्य सरकार ने किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को प्राथमिकता दी है। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों के लिए यह टीकाकरण बेहद जरूरी है,...

धर्मशाला में बनेगा अत्याधुनिक आयुष अस्पताल,पंचकर्मा के लिए विशेष वार्ड की सुविधा

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। जिला मुख्यालय स्थित आयुष अस्पताल के सामने साढ़े बारह करोड़ रुपये की लागत से एक चार मंजिला आधुनिक भवन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस नए भवन के बनने के बाद मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी,...

नारी शक्ति वंदना नहीं, “बीजेपी शक्ति वंदना बिल”: मंत्री जगत नेगी का केंद्र पर तीखा हमला

शिमला, संजू-:संसद में महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे को लेकर सियासत तेज हो गई है। जहां एक ओर भाजपा लगातार कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को महिला विरोधी बताते हुए निशाना साध रही है, वहीं हिमाचल प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत नेगी ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा पलटवार किया है।...

भीषण गर्मी का असर तेज: पारा 45 डिग्री के करीब, कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट जारी

Summer Express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है और कई इलाकों में पारा 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली में रविवार को सफदरजंग मौसम केंद्र...

हिसार CIA इंचार्ज पवन कुमार पर महिला के गंभीर आरोप, वीडियो वायरल

Summer express,हिसार  | हिसार सीआईए इंचार्ज पवन कुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का काफिला रोकने के मामले के बाद अब उकलाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा की एक महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने इंस्पेक्टर पर प्रताड़ना, धमकी,...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.