Facebook-f Youtube X-twitter

₹1 लाख पार : सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, निवेशक हैरान

नई दिल्ली | घरेलू वायदा बाजार में सप्ताह की शुरुआत कीमती धातुओं के लिए शानदार रही। सोना ₹1,00,000 प्रति 10 ग्राम का स्तर पार करते हुए ₹1,00,272 पर पहुंच गया, वहीं चांदी भी ₹1,11,021 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

घरेलू बाजार में चमक बढ़ी

सोमवार को एमसीएक्स (MCX) पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में मजबूती देखी गई। निवेशकों का रुझान एक बार फिर सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर बढ़ा है। महंगाई और भू-राजनीतिक तनावों के चलते सोने की मांग लगातार बनी हुई है।

ग्लोबल मार्केट में भी तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमैक्स (COMEX) पर भी सोना मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है।

  • सोना $3,416.60 प्रति औंस पर खुला, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस $3,399.80 से ज्यादा था।
  • खबर लिखे जाने तक यह $3,406.90 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था।
  • इस साल सोना $3,509.90 प्रति औंस के ऑल टाइम हाई स्तर को छू चुका है।

वहीं चांदी का वायदा भाव भी $37.09 प्रति औंस पर खुला और थोड़ी तेजी के साथ $37.07 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

निवेशकों के लिए संकेत

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मौजूदा हालात ऐसे ही बने रहते हैं, तो आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतें और ऊंचाई छू सकती हैं। निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहते हुए लॉन्ग टर्म निवेश पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.