चंडीगढ़ | पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों में नई ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
जसलीन कौर को मार्कफेड की एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
गड़शंकर के मौजूदा एसडीएम हरबंस सिंह को ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) का भूमि अधिग्रहण कलेक्टर बनाया गया है। वहीं सूरज को जैतो के एसडीएम के साथ-साथ कोटकपूरा का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
इसके अलावा, गमाडा में भूमि अधिग्रहण कलेक्टर के पद पर तैनात संजीव कुमार को अब गड़शंकर का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक मजबूती और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।