Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रयोग फाउंडेशन ने बठलाना स्कूल के बच्चों को दी शैक्षणिक सामग्री.. 80 विद्यार्थी हुए लाभान्वित

Mohali, 5 August

सामाजिक उत्थान की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए प्रयोग फाउंडेशन ने प्रोजेक्ट शिक्षा बैंक के अंतर्गत सरकारी मिडल स्मार्ट स्कूल बठलाना के सभी विद्यार्थियों को मुफ्त शैक्षणिक सामग्री प्रदान की। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करना है।

कार्यक्रम के दौरान जिला यूथ क्लब तालमेल कमेटी के अध्यक्ष हरदीप सिंह बठलाना ने कहा कि साधनों की कमी के चलते कई होनहार छात्र शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में फाउंडेशन का यह प्रयास बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

समाजसेवी पूजा जयसवाल ने कहा कि वे भविष्य में भी बच्चों की हर जरूरत में सहयोग के लिए तत्पर रहेंगी। फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत अब तक लगभग 9,000 से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल चुका है और आज 80 बच्चों को रजिस्टर, पेन और पेंसिल जैसी जरूरी सामग्री वितरित की गई।

इस अवसर पर गांव के सरपंच हरपाल सिंह, पूर्व सरपंच वजीर सिंह, समाजसेवी पवन कुमार, ज्ञानी निर्मल सिंह, बलजीत सिंह, मोहन सिंह, जरनैल सिंह, सुरमुख सिंह, नागर सिंह, मनप्रीत सिंह तथा प्रयोग फाउंडेशन मोहाली के प्रतिनिधि दविंद्र सिंह और गुरशरण सिंह भी उपस्थित रहे। स्कूल की अध्यापिकाएं जसविंदर कौर, आभा मेहता, ममता, पूजा और हरप्रीत कौर ने भी बच्चों के साथ इस आयोजन में भाग लिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.