Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आगामी चुनाव को लेकर सेक्टर 42 में ऑल पार्टी मीटिंग आयोजित, वोटिंग तैयारियों और बूथ एडिशन पर चर्चा

Chandigarh, 5 August

चंडीगढ़ में आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर एसडीएम साउथ ईशा कंबोज की अध्यक्षता में सेक्टर 42 स्थित कार्यालय में एक ऑल पार्टी मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में मतदान प्रक्रिया की तैयारी और बूथ एडिशन के मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई।

इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।चंडीगढ़ कांग्रेस की ओर से सेक्रेटरी अजय कुमार और जॉइंट सेक्रेटरी विक्टर सिद्धू उपस्थित हुए और उन्होंने अपने सुझाव प्रस्तुत किए।विक्टर सिद्धू ने सुझाव देते हुए कहा कि हर महीने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि आम नागरिक विशेषकर युवाओं को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके। इसके अतिरिक्त, उन्होंने स्पेशल वोटर कैंप लगाने की मांग की, जिससे नए मतदाता पंजीकरण और जानकारी में आसानी हो सके।बैठक में प्रशासन द्वारा सभी दलों को आश्वस्त किया गया कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.