Facebook-f Youtube X-twitter

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास पहल: वाटरप्रूफ लिफाफे और रियल टाइम ट्रैकिंग से पहुंचेगी राखी

Hamirpur, Arvind

रक्षाबंधन पर बहनों की राखियां समय पर और सुरक्षित अपने भाइयों तक पहुंचें, इसके लिए डाक विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। इस साल 9 अगस्त को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए हमीरपुर डाक मंडल ने रियल टाइम ट्रैकिंग की सुविधा शुरू की है, जिससे ग्राहक राखी की लोकेशन की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

डाक विभाग की मेल मॉनिटरिंग टीम पूरी तरह सतर्क है और राखियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। साथ ही, वाटरप्रूफ और कलरफुल लिफाफे भी काउंटर पर उपलब्ध करवाए गए हैं, जिनके माध्यम से राखी सुरक्षित रूप से भेजी जा सकती है।

डाक विभाग ने बताया कि आर्मी में तैनात जवानों तक भी राखियां भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, ताकि दूर-दराज में सेवाएं दे रहे भाइयों को भी बहनों का स्नेह समय पर मिल सके। राखियां ऑर्डिनरी और स्पीड पोस्ट दोनों माध्यमों से भेजी जा सकती हैं।

हमीरपुर मंडल की प्रवर अधीक्षक पवनजोत कौर ने बताया कि डाक विभाग करीब 150 वर्षों से रिश्तों को जोड़ने का काम करता आ रहा है और इस बार भी वह रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उसी समर्पण से कार्य कर रहा है। हमीरपुर मंडल के अंतर्गत लगभग 370 डाकघर इस सेवा से जुड़े हुए हैं।डाक विभाग ने आम जनता से आग्रह किया है कि वे समय रहते राखियां भेजें, ताकि पर्व पर हर भाई की कलाई पर बहन का प्यार समय से बंध सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

धर्मशाला में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंक, पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला के सकोह क्षेत्र में बन रहा आधुनिक आईस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक शहर के पर्यटन को नई दिशा देने की ओर अग्रसर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धर्मशाला की पहचान और मजबूत होने की...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.