Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वाराणसी स्टेशन पर गिरा ड्रोन : यूपी में NSA की धमकी से हड़कंप

वाराणसी |उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रात के अंधेरे में संदिग्ध ड्रोन उड़ने की घटनाओं ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। सरकार ने साफ कर दिया है—बिना इजाजत उड़ाया गया ड्रोन सीधे नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत कार्रवाई का कारण बन सकता है।

वाराणसी स्टेशन पर गिरा ड्रोन, मचा हड़कंप

ताजा मामला वाराणसी छावनी रेलवे स्टेशन का है, जहां मंगलवार देर शाम प्लेटफॉर्म नंबर 7 के पास एक कैमरा लगा ड्रोन अचानक गिर गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत RPF, GRP और बम स्क्वॉड की टीमें पहुंच गईं।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि ड्रोन में कोई विस्फोटक नहीं था। अधिकारियों को शक है कि यह ड्रोन किसी यूट्यूबर या कंटेंट क्रिएटर का हो सकता है, लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

मुख्यमंत्री योगी ने दिए सख्त आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। हाल ही में एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दो टूक कहा कि तकनीक का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

NSA और गैंगस्टर एक्ट तक लग सकते हैं

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन के ज़रिए डर फैलाना, अफवाह उड़ाना या संवेदनशील स्थानों पर उड़ान भरना गंभीर अपराध माना जाएगा। ऐसे मामलों में NSA, गैंगस्टर एक्ट जैसी धाराएं लगाई जा सकती हैं।

अब तक 17 FIR, 29 गिरफ्तारियां

पिछले कुछ हफ्तों में ड्रोन के दुरुपयोग से जुड़े मामलों में 17 FIR दर्ज हो चुकी हैं और 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अयोध्या, मथुरा, मेरठ, बिजनौर और मुज़फ्फरनगर जैसे संवेदनशील जिलों में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

लोगों से अपील: ड्रोन उड़ाने से पहले लें अनुमति

सुरक्षा एजेंसियों ने आम जनता से अपील की है कि ड्रोन उड़ाने से पहले प्रशासन से लिखित अनुमति लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक वीडियो शेयर करने से भी बचें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ताजपुर जेल की सलाखों के बीच बंधा राखी का पवित्र धागा भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधा प्यार, नम हुईं आंखें

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूजरक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के उस पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, जिसमें दूरियां चाहे कितनी भी हों, लेकिन प्यार और अपनापन कभी कम नहीं होता। रक्षाबंधन के अवसर पर लुधियाना की ताजपुर जेल में भी इस रिश्ते की भावुक तस्वीर देखने को मिली। अपने भाइयों से मिलने और उनकी कलाई पर...

छात्राओं ने पुलिसकर्मियों व एनएसएस स्वयंसेवकों ने पेड़ों को बांधी राखी

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदारी का संदेश देते हुए दो विशेष पहल की गईं। कॉलेज की छात्राओं ने सेक्टर-1 पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को कॉलेज परिसर में राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त...

रेखा गुप्ता को बच्चों ने बांधी राखी बाकी नेताओं ने भी मनाया रक्षाबंधन

एजेंसी। नई दिल्ली रक्षाबंधन के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में नेताओं ने भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के प्रतीक इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आए बच्चों ने मुख्यमंत्री को राखियां बांधीं और मिठाई खिलाई।रेखा गुप्ता...

रोपड़ के एसएसपी मनिंदर सिंह देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल

समर न्यूज । रोपड़ रोपड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एस. मनिंदर सिंह, आईपीएस को फेम इंडिया एशिया पोस्ट की ओर से जारी राष्ट्रीय सूची में भारत के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल किया गया है। उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण, प्रभावी नेतृत्व और जन-केंद्रित पुलिसिंग में उनके प्रदर्शन के लिए इस...

वार्ड-31 में सड़कों से लेकर स्कूल तक काम करवाए, नशे और अपराध पर भी उठाई आवाज : लखबीर सिंह बिल्लू

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ अभियान के तहत वार्ड नंबर-31 से भाजपा पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में करवाए गए विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि राजनीति में आने से पहले उनका परिवार लंबे समय से सामाजिक और पंचायती गतिविधियों से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.