Summer express/मंडी, धर्मवीर -हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया गुलेरिया की हत्या को लेकर हर कोई गमजदा है।इस मामले में एक युवक पुलिस की गिरफ्त में हैं और मामले की छानबीन जारी है। लेकिन सिया के पिता और चाचा का कहना है कि हमारी बेटी मधुरभाषिणी थी लेकिन उसका इस तरह से दुनिया से जाना हमें बार-बार दर्द दे रहा है उन्होंने मांग की है कि इस आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले और इस मामले में और भी अगर संलिप्त हैं तो उसे भी हिरासत में लेकर दंडित किया जाए।
वहीं महिला जनवादी सीमति व हिमाचल ज्ञान विज्ञान की महिलाओं ने बताया कि सिया प्रतिदिन इस रास्ते से कालेज जाती थी लेकिन अचानक एसी वारदात को विकास पटियाल नामक अपराधी ने अंजाम दिया है जिसके लिए हम न्याय की गुहार सरकार से करते हैं कि इस आरोपी को फांसी से कम सजा नहीं होनी चाहिए और जो भी आरोपी के साथ अगर संलिप्त अन्य लोग हैं उन्हें भी कठोर सजा दी जाए।