नई दिल्ली | सर्राफा बाजार से एक बार फिर निवेशकों के लिए बड़ी खबर आई है। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। गुरुवार को भी दोनों धातुओं के दामों में बढ़त दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों की दिलचस्पी एक बार फिर तेज हो गई है।
घरेलू बाजार (MCX) में
- सोना: ₹1,01,500 प्रति 10 ग्राम के करीब
- चांदी: ₹1,14,281 प्रति किलोग्राम के आस-पास कारोबार कर रही थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मजबूती
अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) में भी आज ट्रेडिंग की शुरुआत तेजी के साथ हुई।
- सोना: $3,431.80 प्रति औंस पर खुला और खबर लिखे जाने तक $3,440.10 पर पहुंच गया। यह $6.70 की बढ़त है।
- साल 2025 में अब तक सोना $3,509.90 प्रति औंस का ऑल टाइम हाई छू चुका है।
- चांदी: $37.93 प्रति औंस पर खुली और खबर लिखे जाने तक $38.14 पर कारोबार कर रही थी, यानी $0.24 की तेजी देखने को मिली।
क्या है तेजी की वजह?
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितताओं, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुझान के चलते सोने-चांदी की मांग में इजाफा हो रहा है। निवेशक अब इन्हें एक बार फिर सुरक्षित संपत्ति (Safe Haven Asset) मानकर खरीदारी कर रहे हैं।