Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जेल में बैठे गैंगस्टर चला रहे थे साजिश? अब होगी STF की पड़ताल

चंडीगढ़ |  हरियाणा की जेलों में लगातार बढ़ते मोबाइल और नशा तस्करी के मामलों पर सरकार ने अब सख्त रुख अपनाया है। जेलों में बंद अपराधियों द्वारा मोबाइल फोन का इस्तेमाल और मादक पदार्थों की बरामदगी के मामलों में अब जिम्मेदार अफसर-कर्मचारियों की जांच सीधे स्टेट क्राइम ब्रांच की एसआईटी से कराई जाएगी।

बीते 6 महीने में राज्य की पांच जेलों से कुल 23 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 9 फोन कुरुक्षेत्र जेल से मिले, जबकि हिसार-1 से 5, फरीदाबाद से 4, करनाल और सिरसा से 1-1 मोबाइल जब्त किया गया। जेल महानिदेशक आलोक राय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है, तो सख्त कार्रवाई तय है।

स्थानीय पुलिस पर उठे सवाल, जांच एसआईटी को सौंपने का फैसला

इन मामलों में स्थानीय पुलिस द्वारा पहले ही 21 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। लेकिन जांच की रफ्तार और निष्पक्षता पर सवाल उठने के बाद अब स्टेट क्राइम ब्रांच की एसआईटी को जांच सौंप दी गई है।

नशा तस्करी पर भी एक्शन तेज, अब तक 20 केस दर्ज, 20 गिरफ्तार

जेलों में मोबाइल के साथ-साथ नशा पहुंचाने के मामलों में भी सरकार ने कमर कस ली है। 20 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 20 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें दो जेल वार्डर भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा मामले करनाल और हिसार की जेलों से सामने आए हैं।

  • करनाल जेल: 5 एफआईआर, 10 गिरफ्तार
  • हिसार-1: 4 एफआईआर, 3 गिरफ्तार (1 वार्डर)
  • फरीदाबाद: 4 एफआईआर, 4 गिरफ्तार
  • गुरुग्राम: 2 एफआईआर, 8 गिरफ्तार (1 वार्डर)

गैंगस्टर काला राणा केस में भी गठित हुई विशेष टीम

यमुनानगर जेल में बंद गैंगस्टर काला राणा द्वारा मोबाइल के जरिए ट्रिपल मर्डर की साजिश रचने का मामला सामने आने के बाद अब यमुनानगर एसपी कमलदीप गोयल के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) गठित कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जेल के ही एक कर्मचारी ने काला राणा को मोबाइल फोन मुहैया करवाया था, जिससे वह बाहरी गैंग से संपर्क में था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.