Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ टीम की घोषणा, सैम कोंस्टास चार दिवसीय टीम में शामिल

7 August, 2025

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत के आगामी दौरे के लिए अपनी ‘ए’ टीम की घोषणा कर दी है। इस दौरे में ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ टीम भारत ‘ए’ के खिलाफ दो चार-दिवसीय और तीन एकदिवसीय मुकाबले खेलेगी। चार दिवसीय मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में और वनडे मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होंगे।

टीम में 19 वर्षीय तूफानी बल्लेबाज़ सैम कोंस्टास को चार दिवसीय मैचों के लिए चुना गया है। वे इस समय एकमात्र ऐसे युवा खिलाड़ी हैं जो लंबे फॉर्मेट में टीम में जगह बना पाए हैं और 2025 के अंत में होने वाली एशेज सीरीज़ के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेंगे।

कोंस्टास के अलावा चार दिवसीय टीम में जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, नाथन मैकस्वीनी सहित कई होनहार खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। वहीं वनडे टीम में जेक फ्रेजर-मैकगर्क और तनवीर संघा जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका मिला है।दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ डार्विन में खेले गए ‘ए’ सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन करने वाले जेक वेदरल्डजेसन संघा और मैथ्यू रेनशॉ को भी इस भारत दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है।

टीम की घोषणा करते हुए चयन प्रमुख जॉर्ज बेली ने कहा, “भारतीय उपमहाद्वीप की परिस्थितियाँ खिलाड़ियों के लिए कई अनूठी चुनौतियाँ प्रस्तुत करती हैं। हमें भरोसा है कि इन हालात में खेलने से वे बेहतर रणनीति और कौशल विकसित करेंगे, जो भविष्य में काम आएंगे।

ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ की चार दिवसीय टीम

  • जेवियर बार्टलेट
  • कूपर कोनोली
  • जैक एडवर्ड्स
  • आरोन हार्डी
  • कैंपबेल केलावे
  • सैम कोंस्टास
  • नाथन मैकस्वीनी
  • लांस मॉरिस
  • टॉड मर्फी
  • फर्गस ओ’नील
  • ओलिवर पीक
  • जोश फिलिप
  • कोरी रोचिचियोली
  • लियाम स्कॉट

ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ की वनडे टीम

  • कूपर कोनोली
  • हैरी डिक्सन
  • जैक एडवर्ड्स
  • सैम इलियट
  • जेक फ्रेजर-मैकगर्क
  • आरोन हार्डी
  • मैकेंज़ी हार्वे
  • टॉड मर्फी
  • तनवीर संघा
  • लियाम स्कॉट
  • लैची शॉ
  • टॉम स्ट्रैकर
  • विल सदरलैंड
  • कैलम विडलर

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.