Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंदिरा कॉलोनी की ग्रीन बेल्ट में बच्चों ने संभाली स्वच्छता की कमान, नगर निगम का अभियान जारी

Chandigarh, 7 August

नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे “स्वच्छ और ग्रीन पार्क जागरूकता ड्राइव” के अंतर्गत अभियान के दूसरे दिन मनीमाजरा स्थित इंदिरा कॉलोनी की ग्रीन बेल्ट में सफाई अभियान का आयोजन किया गया।इस अभियान को डॉन बोस्को नवजीवन सोसाइटी और ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर एरिया पार्षद सुमन, डॉन बोस्को नवजीवन सोसाइटी के पदाधिकारी, ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन रविन्द्र सिंह बिल्ला, उनकी टीम तथा नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहे.अभियान के दौरान बच्चों ने ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में घूम-घूम कर न केवल कूड़ा एकत्र किया, बल्कि स्थानीय निवासियों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक भी किया। बच्चों ने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के वातावरण को उतनी ही सफाई से रखें, जितनी अपने घरों की करते हैं।

पार्षद सुमन ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि नगर निगम का यह अभियान शहर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि हम सभी इसी तरह मिलकर प्रयास करें तो चंडीगढ़ देश के सबसे स्वच्छ शहरों में अव्वल आ सकता है।ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन रविन्द्र सिंह बिल्ला ने भी अभियान की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए बताया कि यह दस दिवसीय ड्राइव शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाई जा रही है, और इसका उद्देश्य केवल सफाई करना ही नहीं, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.