Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा की स्पॉन्सरशिप योजना: बच्चों के लिए बड़ी राहत

हरियाणा  |  हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने ऐसे बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए एक नई स्पॉन्सरशिप योजना शुरू की है, जो कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग इस योजना को बाल कल्याण को प्राथमिकता देते हुए चला रहा है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव ने बताया कि यह योजना उन बच्चों के लिए है जो एकल अभिभावक यानी केवल अपनी मां के साथ रह रहे हैं या जिनके माता-पिता गंभीर बीमार हैं। इसके अलावा, जो बच्चे बाल कल्याण समिति द्वारा ‘देखरेख एवं संरक्षण’ में रखे गए हैं, उन्हें भी इस योजना के तहत हर महीने 4,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि जिला बाल संरक्षण इकाई के माध्यम से वितरित की जाएगी।

आवेदन के लिए जरूरी शर्तें:

  • परिवार की सालाना आय ग्रामीण क्षेत्र में 72,000 रुपये से कम और शहरी क्षेत्र में 96,000 रुपये से कम होनी चाहिए।
  • लाभार्थी परिवार में अधिकतम 2 बच्चे हों जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम हो।
  • आवेदन करने वाला बच्चा जिले का मूल निवासी होना आवश्यक है।
  • योजना का लाभ केवल उन परिवारों को मिलेगा जो प्रदेश सरकार के निर्धारित मानदंडों को पूरा करते हैं।

इस योजना से हरियाणा के जरूरतमंद बच्चों को जीवन की कठिनाइयों से लड़ने में मदद मिलेगी और उनका उज्जवल भविष्य सुनिश्चित होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.