Chandigarh, 10 August
हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी और चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट दशहरा ग्राउंड में आयोजित जलपरी कार्निवाल का शुभारंभ किया। विदेशी प्रशिक्षित स्कूबा डाइवर्स की पानी में करतब और अठखेलियाँ देखकर संजय टंडन अचंभित रह गए और उनकी भरपूर प्रशंसा की।
यह कार्निवाल 7 अगस्त से आम जनता के लिए खोला गया है, जिसमें लगभग 20 विदेशी स्कूबा डाइवर्स रोमांचक कलाबाजियों से दर्शकों को आकर्षित करेंगे। ये सभी डाइवर्स पूरी तरह प्रशिक्षित और प्रमाणित हैं।संजय टंडन ने कहा कि ट्राईसिटी वासियों के लिए यह अनुभव बेहद अनूठा होगा और लोगों को पानी के अंदर के अद्भुत करतब देखकर रोमांच का अनुभव मिलेगा। उन्होंने आयोजकों की तारीफ़ करते हुए कहा कि वे पिछले चार दशक से शहरवासियों के लिए हर बार कुछ नया और अलग पेश करते आ रहे हैं।अपैक्स इंटरनेशनल के निदेशक सुनील कुमार गोयल और अलंकेश्वर भास्कर ने बताया कि यह देश का सबसे बड़ा और अपनी तरह का पहला जलपरी कार्निवाल है। स्कूबा डाइवर्स बीच-बीच में पानी से बाहर आकर लोगों को सेल्फी का मौका भी देंगे।
मुख्य आकर्षण:
- भव्य प्रवेश द्वार और विशाल जलपरी कटआउट
- बच्चों के झूले और खेल-खिलौनों के सेक्शन
- जायंट व्हील, कोलंबस बोट, डायना कार्टर, कैटरपिलर, ब्रेक डांस, बोटिंग
- पहली बार शामिल विदेशी झूले डबल डिस्क और स्ट्राइकिंग कार
- होम डेकोर, फर्नीचर, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट और फूड स्टॉल्स
- लोकप्रिय कैरेक्टर के कटआउट के साथ सेल्फी ज़ोन
- रोजाना शाम स्टेज परफॉर्मेंस, जिसमें आम जनता भी अपनी प्रतिभा दिखा सकती है
सुरक्षा इंतज़ाम
कार्निवाल में प्राइवेट सुरक्षा कर्मी, अग्निशमन यंत्र और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि दर्शकों का अनुभव सुरक्षित और सुखद रहे।