Facebook-f Youtube X-twitter

देश में मानसून हुआ फिर सक्रिय, भारी बारिश का अलर्ट जारी

नई दिल्ली |  बीते कुछ दिनों से तेज बारिश के बीच मौसम विभाग ने 10 से 16 अगस्त तक कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाला कम दबाव का क्षेत्र यूपी, उत्तराखंड, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश की तीव्रता बढ़ाएगा। 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं की भी संभावना है।

उत्तर प्रदेश में 10 से 15 अगस्त तक भारी बारिश के साथ जलभराव और बिजली गिरने की घटनाओं का खतरा। पूर्वांचल और मध्य यूपी में खास सतर्कता जरूरी।

उत्तराखंड में 10 से 14 अगस्त तक भारी बारिश से भूस्खलन और सड़कें बंद होने की आशंका, पिथौरागढ़, चमोली, देहरादून, नैनीताल जैसे जिलों में यात्रा से बचने की सलाह। दिल्ली-एनसीआर में 10 से 15 अगस्त के बीच तेज बारिश और गरज-चमक के साथ ट्रैफिक जाम और जलभराव की संभावना। बिहार और झारखंड में 12-13 अगस्त को तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा, ग्रामीण क्षेत्रों में सावधानी जरूरी।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में भी भारी से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

मौसम विभाग ने चेताया है कि भारी बारिश से जलभराव, बाढ़, भूस्खलन और बिजली गिरने के खतरे बढ़ गए हैं। खरीफ फसलों को नुकसान का भी अंदेशा है। जनजीवन प्रभावित हो सकता है, इसलिए सतर्कता और सावधानी जरूरी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

पंचकूला मेयर टिकट रेस तेज, 200 से अधिक दावेदार मैदान में

Summer express,पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण से पहले ही दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। मेयर पद के लिए पार्टी से लगभग 20 नेताओं ने दावेदारी पेश की है, जबकि पार्षद पद के लिए 200 से अधिक आवेदन भाजपा संगठन तक पहुंच चुके हैं। टिकट को लेकर पार्टी स्तर...

पानीपत स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, दर्दनाक मौत

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक के दोनों हाथ कट गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इस घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों...

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.