Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ब्यास नदी ने फिर खतरे के घंटे बजाए, क्या आएगी 2023 जैसी तबाही?

गुरदासपुर | लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ों से निकलने वाली नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ब्यास नदी में भी पानी इतना उफना है कि रविवार को धुस्सी बांध को पार कर पानी खेतों में घुस गया, जिससे कई जगह फसलें जलमग्न हो गईं। ब्यास नदी का यह क्षेत्र 2022 में भी बाढ़ का केंद्र रहा था, जब बांध के कुछ हिस्से टूट गए थे।

मौसम विभाग की चेतावनी है कि यदि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश जारी रही, तो ब्यास नदी में जलस्तर और बढ़ सकता है, जिससे बाढ़ के हालात और गंभीर हो सकते हैं। खासकर चक्की नदी के पानी के मिलने से भी ब्यास नदी में पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है।

जगतपुर गांव के पास बड़ी संख्या में लोग बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए जमा हुए हैं। किसान नेता कंवलप्रीत सिंह काकी ने बताया कि उन्होंने डिप्टी कमिश्नर और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात कर पानी की टूटी मेन लाइन की मरम्मत का आश्वासन लिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग कार्रवाई नहीं करता, तो वे स्वयं टीम बनाकर यह काम करेंगे।

किसान नेता बलजिंदर सिंह ने 2023 की बाढ़ को याद दिलाते हुए कहा कि तब करोड़ों की फसलें और सड़कें- पुल क्षतिग्रस्त हुए थे। उन्होंने सरकार से तुरंत बाढ़ नियंत्रण के कड़े इंतजाम करने की मांग की। आम आदमी पार्टी के जिला नेता और मार्केट कमेटी चेयरमैन बलजीत सिंह खालसा ने भी प्रशासन से संपर्क जारी रखा है और पुल की मरम्मत के बिना गांव लौटने से इंकार किया है।

डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि लोक निर्माण और ड्रेनेज विभाग के अधिकारी ड्यूटी पर तैनात हैं और पुल की मरम्मत तय समय में पूरी कर दी जाएगी। उन्होंने लोगों से घबराने की बजाय प्रशासन पर भरोसा रखने को कहा है और आश्वासन दिया कि बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तैयारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.