Facebook-f Youtube X-twitter

किडनैप केस में पुलिस की मदद करने वाले रौनक शर्मा को शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

Shimla, Sanju

रक्षाबंधन के दिन लापता हुए तीन स्कूली बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया। ये तीनों बच्चे रविवार शाम शिमला के कोटखाई स्थित कोकुनाला में मिले, जहां से पुलिस ने आरोपी सुमित सूद को गिरफ्तार किया। बच्चों को ढूंढ़ने और आरोपी को पकड़वाने में स्थानीय निवासी रौनक शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। उनकी इस बहादुरी के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उन्हें सम्मानित किया और आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पुलिस ने मुस्तैदी से काम करते हुए बच्चों को सुरक्षित निकालने में सफलता पाई। उन्होंने बताया कि वे लगातार DGP और SSP शिमला के संपर्क में थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सुमित सूद ने फिरौती के इरादे से तीनों बच्चों का अपहरण किया था और उन्हें गाड़ी में ले गया था, जिस पर दिल्ली का नंबर था। आरोपी शिमला जिले के कोकुनाला का ही रहने वाला है। लापता बच्चे शिमला के एक नामी स्कूल में कक्षा 6 के छात्र हैं। इनमें से एक बच्चा पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का रिश्तेदार है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ASP नवदीप सिंह और DSP अमित ठाकुर के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया और जांच के बाद बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

NSA खत्म होने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे अमृतपाल सिंह, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

Summer Express, चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हिरासत को लेकर अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही...

लखनऊ झुग्गी अग्निकांड: भीषण आग में 2 मासूमों की मौत, 200 झोपड़ियां राख

Summer express, लखनऊ, उत्तर प्रदेश | लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली और करीब 200 झोपड़ियों को राख में बदल दिया। इस हादसे ने दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामगार परिवारों की पूरी बस्ती को बेघर कर दिया है। प्रशासन...

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेवलर ने थार और बाइक को रौंदा, 3 की मौत

Summer express, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे IPEM...

गुरुग्राम मेंसेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक अंकित यादव की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अंकित...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.