Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला पुलिस की त्वरित कार्रवाई..24 घंटे में तीन छात्रों को अपहरणकर्ता से छुड़ाया

Shimla, Sanju

रक्षाबंधन के दिन लापता हुए शिमला के BCS स्कूल के तीन छात्रों को पुलिस ने रिकॉर्ड समय में सुरक्षित बरामद कर लिया। तीनों बच्चों को रविवार शाम को कोटखाई के कोकुनाला क्षेत्र से ढूंढ निकाला गया, जहां से पुलिस ने आरोपी सुमित सूद को गिरफ्तार किया।

शिमला पुलिस के एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि आरोपी कभी BCS का ही छात्र रह चुका है और व्यापार में भारी नुकसान के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहा था। इसी वजह से उसने अपहरण की योजना बनाई।जानकारी के अनुसार, छात्र स्कूल से आउटिंग के लिए निकले थे, तभी आरोपी ने उन्हें लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया। उसने ऑकलैंड छोड़ने का बहाना किया, लेकिन संजौली से आगे कोटखाई की ओर निकल गया। रास्ते में आरोपी ने पिस्तौल दिखाकर बच्चों को धमकाया और उन्हें अपने घर ले गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक धारदार हथियार, रस्सी, टेप और एक लाइसेंसी पिस्टल (जो आरोपी के पिता के नाम रजिस्टर्ड थी) बरामद की गई। बच्चों को घर ले जाने के बाद उसने अभिभावकों से फिरौती की मांग भी की।सौभाग्य से, पुलिस की सतर्कता और तेजी से की गई कार्रवाई के कारण महज़ 24 घंटे में बच्चों को सुरक्षित वापस स्कूल पहुंचा दिया गया और पूरे मामले का समाधान कर दिया गया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

लुधियाना में तेज रफ्तार बाइक का कहर, एक्टिवा सवार युवती गंभीर रूप से घायल

Summer express, लुधियाना | न्यू हरगोबिंद नगर मेन रोड पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक्टिवा सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरी और उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार...

मणिपुर हिंसा: राहत शिविरों में 731 मौतें, 43 हजार अब भी विस्थापित

Summer express, नई दिल्ली |  मणिपुर में मई 2023 में शुरू हुई जातीय हिंसा के तीन वर्ष बाद भी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सके हैं। सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत सामने आए आंकड़ों ने राज्य में जारी मानवीय संकट की गंभीर तस्वीर पेश की है। गृह विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राहत...

हिसार में ATM उखाड़कर लाखों की नकदी ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, हिसार। जिले के गांव भिवानी रोहिल्ला में देर रात बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को ही उखाड़ लिया। आरोपी मशीन में रखी 6 लाख 67 हजार 400 रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और...

फरीदाबाद में ब्लैक स्कॉर्पियो से स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 17,500 रुपये का चालान

Summer express,अनिल मंगला ,फरीदाबाद। शहर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो वाहन का 17,500 रुपये का ऑनलाइन चालान काट दिया है। वायरल वीडियो में कुछ युवक चलती गाड़ी में जान जोखिम में डालकर हुड़दंग करते नजर आए, जिससे सड़क...

करनाल कोर्ट कर्मचारी ने फंदा लगाकर दी जान: रिश्तों में तनाव की आशंका, महिला पर परिजनों के गंभीर आरोप

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में कोर्ट कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या का मामला सामने आया है। मॉडल टाउन स्थित सैनी कॉलोनी में किराये के कमरे में रह रहे 25 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि परिजनों ने एक महिला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.