Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुड़गांव में फर्जी IAS अधिकारी का भंडाफोड़

गुड़गांव  |  गुड़गांव के पालम विहार इलाके में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो खुद को IAS अधिकारी बताकर लोगों को ठग रहा था। आरोपी जयप्रकाश पाठक (31) ने सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर कराने के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूली। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के घर रेड कर उसे पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, जब पुलिस ने घर पर छापा मारा तो आरोपी छत के रास्ते से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया। जांच में उसके कब्जे से फर्जी आईडी कार्ड, गृह मंत्रालय की डोरी, ट्रांसफर लेटर, फर्जी आर्म्स लाइसेंस, कई मोबाइल फोन, लैपटॉप, वॉकी-टॉकी, नकदी समेत कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह लोगों को गृह मंत्रालय में तैनात IAS अधिकारी बताकर नौकरी लगाने और ट्रांसफर करवाने का झांसा देता था। इस ठगी से मिली रकम से वह अपने और परिवार के शौक पूरे करता था।

पुलिस ने बताया कि जयप्रकाश का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिसमें उसने उत्तर प्रदेश में भी फर्जी अधिकारी बनकर ठगी की थी। फिलहाल उससे अन्य मामलों की जानकारी लेने के लिए पूछताछ जारी है।

गुड़गांव पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है और मामले की गहन जांच कर रही है। यह कार्रवाई लोगों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नागरिकों से पुलिस ने सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना देने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लोंदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया...

विधायक ग्रेवाल ने दिया दिवाली का तोहफा बरसाती पानी की निकासी के कार्य शुरू

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।इस परियोजना के...

मोहाली में गुरुपर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

गतका पार्टियों ने दिखाए जौहर, जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए लगाए गए लंगरगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली चौथे पातशाह धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित मोहाली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह...

मोहाली में अवैध निर्माणों पर एक्शन, बड़माजरा में चला पीला पंजा

{कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, करीब 24 अवैध निर्माण गिराए{गमाडा अधिकारियों की चेतावनी-नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाईसमर न्यूज | मोहाली मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने तथा बिना आवश्यक मंजूरी के प्लॉट बेचने के मामलों...

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.