Facebook-f Youtube X-twitter

ऊना में मिला 20 किलो नशीली दवाओं का जखीरा.. NDPS एक्ट में मामला दर्ज

Una, Rakesh

 हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती ऊना जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 किलो नशीली दवाएं बरामद की हैं। पुलिस थाना मैहतपुर के तहत चंगर हंडोला क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों से ट्रामाडोल और अन्य प्रतिबंधित दवाओं के हजारों टैबलेट व कैप्सूल बरामद हुए।

एडिशनल एसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि सूचना मिलने पर निरीक्षक अंकुश डोगरा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां ड्रग इंस्पेक्टर ऊना भी मौजूद रहे। मौके से ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट्स (कोविटाडोल 100 SR और क्लोविडोल 100 SR) व एसीटामिनोफेन ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड कैप्सूल के कुल हजारों पत्ते मिले, जिनका वजन लगभग 20 किलो है।

पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाल ही में ऊना के पास एक मेडिकल स्टोर से भी भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं पकड़ी गई थीं। लगातार हो रही बरामदगियों से जिले में मेडिकल नशे के फैलते जाल पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

एडिशनल एसपी संजीव भाटिया ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लाहौर में आतंकी आमिर हमजा पर गोलीबारी, हालत गंभीर

Summer express, लाहौर |  पाकिस्तान के लाहौर में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां लश्कर-ए-तैबा के संस्थापक सदस्यों में शामिल और आतंकी हाफिज सईद का करीबी सहयोगी आमिर हमजा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमले के बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया...

शिमला में कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक,संगठन-सरकार तालमेल और आनंद शर्मा मुद्दे पर मंथन

Summer express/शिमला ,संजू-:शिमला में गुरुवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन के बाद पहली कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बुलाई गई, जिसमें संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष रूप से चर्चा की जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए...

भारत में फंसे ईरान के करीब 56 हजार करोड़ रुपये, अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते अटका फंड

Summer  express, नई दिल्ली | ईरान के लगभग 56 हजार करोड़ रुपये भारत में लंबे समय से फंसे हुए हैं, जिन्हें वह चाहकर भी वापस नहीं ले पा रहा है। यह रकम उस समय की है जब भारत ईरान से कच्चे तेल का आयात करता था और उसका भुगतान भारतीय बैंकों में जमा हो गया...

रोहतक में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में युवक और महिला की मौत

Summer express,रोहतक |  भाली आनंदपुर के पास शुगर मिल के सामने माड़ौदी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों की पहचान आंवल गांव निवासी संजय और कहानौर निवासी सुमन के रूप में हुई है। सुमन ग्रुप-डी कर्मचारी के रूप...

गांव पिनाना के युवक की बेरहमी से हत्या : किस्त कलेक्शन से लौटते समय 6 हमलावरों ने घेरा

Summer express,सोनीपत |  गांव पिनाना से दोड़वा की ओर लौट रहे 22 वर्षीय युवक की छह लोगों ने घेरकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने धारदार बर्फ तोड़ने वाले सुएं से उस पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.