Facebook-f Youtube X-twitter

धर्मशाला में बेटे ने की पिता की हत्या, गुरदासपुर से पकड़ा गया नाबालिग 

Dharamshala, Rahul

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तरैला गांव में पिता की हत्या के सनसनीखेज मामले ने पूरे इलाके को हिला दिया है। मृतक 45 वर्षीय विनीत उर्फ़ सोनू, ग्राम पंचायत सुधेड़, डाकघर घरोह, तहसील धर्मशाला का निवासी था।

इस मामले में पुलिस ने मृतक के 17 वर्षीय नाबालिग बेटे को पंजाब के गुरदासपुर से हिरासत में लिया है। आरोपी 11वीं कक्षा में पढ़ता है।

 अशोक रत्न, एसपी कांगड़ा-सूचना मिलते ही पुलिस, क्यूआरटी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि वारदात के समय मृतक का नाबालिग बेटा ही घर पर था। उसका मोबाइल बंद मिला और वह लापता था, जिस पर शक गहराया। रातभर सर्च ऑपरेशन के बाद उसे गुरदासपुर से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जानकारी में पिता-पुत्र के बीच कहासुनी की बात सामने आई है। असली वजह पूछताछ के बाद स्पष्ट होगी। आरोपी पर जुवेनाइल एक्ट के तहत कार्रवाई कर बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

पंचकूला मेयर टिकट रेस तेज, 200 से अधिक दावेदार मैदान में

Summer express,पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण से पहले ही दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। मेयर पद के लिए पार्टी से लगभग 20 नेताओं ने दावेदारी पेश की है, जबकि पार्षद पद के लिए 200 से अधिक आवेदन भाजपा संगठन तक पहुंच चुके हैं। टिकट को लेकर पार्टी स्तर...

पानीपत स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, दर्दनाक मौत

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक के दोनों हाथ कट गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इस घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों...

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.