Mandi, Dharamveer
पठानकोट-मंडी फोरलेन के पधर से मंडी तक चल रहे निर्माण कार्य में खामियों को लेकर टांडू पंचायत के लोगों ने डीसी मंडी से हस्तक्षेप की मांग की है। मंगलवार को ग्राम पंचायत टांडू के प्रधान शुभम शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी मंडी से मिला और ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण के दौरान कई स्थानों पर कलवर्ट गलत तरीके से बनाए गए हैं, जिससे घरों और खेतों को नुकसान का खतरा पैदा हो गया है। साथ ही, हाईवे कार्य के चलते कई लिंक सड़कें बंद कर दी गई हैं, जिससे गांवों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है और लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी प्रभावित हो रही है।
डीसी मंडी ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि इस मामले पर तुरंत कार्रवाई होगी और संबंधित अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण कर स्थिति का समाधान निकाला जाएगा।